---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, October 19, 2026

मानव वेलफेयर सोसायटी का दशहरा उत्सव आज,गांधी पार्क मैदान में होगा रावण-कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन


शिवपुरी।
मानव वेलफेयर सोसायटी द्वारा विजयादशमी के अवसर पर दशहरा उत्सव का आयोजन 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को गांधी पार्क मैदान में शाम 8 बजे से किया जाएगा। उत्सव के दौरान रावण एवं कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का शानदार मंचन आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके साथ ही भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी। दशहरा उत्सव को लेकर आयोजकों द्वारा तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में राम-रावण युद्ध के मंचन के पश्चात रावण एवं कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। आयोजन में प्रायोजक मानव वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष हेमंत ओझा एवं शिव गोपाल शिवहरे परमार्थ समिति हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार गांधी पार्क मैदान पहुंचकर दशहरा उत्सव में सहभागी बनें और इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का आनंद लें। इसके साथ ही मानव वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित गरबा-डांडिया प्रतियोगिता में प्रोफेशनल ग्रुप के साथ जूनियर एवं सीनियर स्कूल वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आकर्षक प्रस्तुतियों और शानदार नृत्य के माध्यम से प्रतिभागियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मानव वेलफेयर सोसायटी ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 20 अक्टूबर को शाम 8 बजे गांधी पार्क मैदान पहुंचकर दशहरा उत्सव में शामिल हों। भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए बुराई पर अच्छाई की विजय के इस पर्व को उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाएं।

No comments: