एसडीओपी विनायक शुक्ला ने जतायाशोक, पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने और उनकी समस्याएं सुनने का लिया निर्णयशिवपुरी/करैरा- पुलिस विभाग में कार्य की अधिकता, तनाव और अनियमित दिनचर्या के बीच पुलिसकर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ रही है। इसी बीच अमोला थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेश चौबे, निवासी उन्नाव जिला दतिया, की घर पर अज्ञात कारणों से मृत्यु हो गई। वहीं, गत दिवस करेरा थाने में पदस्थ उप निरीक्षक तेज सिंह गौड़ का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इन घटनाओं से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। उक्त घटनाओं के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विनायक शुक्ला से चर्चा की गई। उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
एसडीओपी विनायक शुक्ला ने पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण पहल करने की बात कही। उन्होंने बताया कि अनुभाग के प्रत्येक थाने में योग एवं हार्टफुलनेस शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा, जिसमें प्रमुख रूप से हृदय संबंधी जांच, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच शामिल होगी। उन्होंने कहा कि वे स्वयं अनुभाग के अंतर्गत आने वाले थानों में पहुंचकर पुलिसकर्मियों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। समस्याओं के उचित निराकरण के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे, ताकि पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिल सके और भविष्य में ऐसी अप्रिय घटनाओं की आशंका को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य और कल्याण प्राथमिकता
पुलिसकर्मी दिन-रात कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य, मानसिक शांति और कार्य संबंधी समस्याओं पर ध्यान देना भी आवश्यक है। योग, ध्यान, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और अधिकारियों से संवाद की यह पहल पुलिसकर्मियों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।
पुलिसकर्मी दिन-रात कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा में जुटे रहते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य, मानसिक शांति और कार्य संबंधी समस्याओं पर ध्यान देना भी आवश्यक है। योग, ध्यान, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और अधिकारियों से संवाद की यह पहल पुलिसकर्मियों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

No comments:
Post a Comment