जेसीबी से हटाए गए अवैध कब्जे, वन भूमि पर होगा वृक्षारोपण, अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध पहले से दर्ज था वन अपराध
शिवपुरी। वन संपदा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवपुरी वनमंडल के सतनवाड़ा वन परिक्षेत्र में लगभग 35 से 40 हेक्टेयर (करीब 130 से 140 बीघा) वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। गुरुवार को वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे हटाए और भूमि को विभाग के आधिपत्य में लिया। अब इस भूमि पर वृक्षारोपण कार्य प्रस्तावित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सामान्य वनमंडल शिवपुरी के वनमंडलाधिकारी सुधांशु यादव एवं उपवनमंडलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह तोमर के निर्देशन में वन परिक्षेत्राधिकारी सतनवाड़ा माधव सिकरवार के नेतृत्व में यह कार्यवाही की गई। वन परिक्षेत्र सतनवाड़ा के बीट शेरगढ़ एवं खरखेड़ा के कक्ष क्रमांक पी.एफ. 919, 502 एवं 505 में यह अतिक्रमण किया गया था।
वन विभाग रेंजर माधव सिंह सिकरवार के अनुसार वन परिक्षेत्र सतनवाड़ा रेंज के ग्राम भीमपुर निवासी संजीराम मोगिया, श्रीलाल मोगिया, रणवीर मोगिया, शैतान सिंह मोगिया एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा वन भूमि पर अवैध रूप से बागड़ एवं टपरों के माध्यम से कब्जा कर लिया गया था। उक्त भूमि पर जेसीबी मशीन से कंटूर ट्रेंच (बीज बुवाई खंती) एवं सीपीटी खोदकर हदबंदी की जा रही थी। वन अमले ने मौके पर पहुंचकर लगभग 130 से 140 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया और उसे वन विभाग के आधिपत्य में लिया। बताया गया है कि संबंधित अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध पूर्व में भी वन अपराध प्रकरण क्रमांक 659/18 दिनांक 15 नवंबर 2022 को दर्ज किया गया था, जिसमें उक्त अतिक्रमण को बेदखल करने की कार्रवाई प्रस्तावित थी।
वन भूमि पर होगा वृक्षारोपण
अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि पर वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्य प्रस्तावित किया गया है। वनमंडलाधिकारी ने जिले के अतिक्रमणकारियों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करें तथा वन एवं पर्यावरण संरक्षण में सहयोग प्रदान करें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी और अतिक्रमित वन भूमि को मुक्त कराया जाएगा।
वन अमले और सुरक्षा श्रमिकों की रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्यवाही में वन विभाग के संजीव वर्मा, वनपाल परिक्षेत्र सहायक नरवर, सतीश मौर्य, उपवन क्षेत्रपाल परिक्षेत्र सहायक मगरौनी, कमल किशोर शर्मा, वनपाल परिक्षेत्र सहायक गोपालपुर, संदीप लिटोरिया, वनपाल बीट मोहनी, रघुवीर खडियार, वनपाल बीट खरखेड़ा, अनिल वर्मा, वनरक्षक बीट सेसई, शौएब खान, वनरक्षक बीट खटका, मनोज जाटव, वनरक्षक बीट बम्हारी, कपिलदेव शर्मा, वनरक्षक बीट नरवर, अनिल शर्मा, वनरक्षक बीट शेरगढ़, मिथुन सेलिया, वनरक्षक बीट भीमपुर, उत्तम आदिवासी, वनरक्षक बीट खरखेड़ा, अमृतलाल चौरसिया सहित स्थायी कर्मचारियों एवं अन्य सुरक्षा श्रमिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

.jpg)
No comments:
Post a Comment