---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, November 12, 2026

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में एनसी अकादमी के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, आज भोपाल होंगे रवाना


शिवपुरी।
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाली मध्य प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वाधान मे छह दिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिवपुरी की अकादमी के सात खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। सभी खिलाड़ी आज 13 नवंबर को अकादमी के कोच निखिल चौकसे के नेतृत्व में भोपाल के लिए रवाना होंगे। प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेंगे जिसमें अंडर-9 वर्ग जक्श चौकसे, अंडर-11 वर्ग शिवांश पाराशर एवं शाश्वत भवेदी, अंडर-13 वर्ग लक्ष्य खटीक, दिव्यांश बिंदल एवं गुन गुप्ता, अंडर-15 वर्ग आरव गोयल शामिल है। उल्लेखनीय है कि एनसी अकादमी पिछले 23 वर्षों से शिवपुरी में बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस खिलाडयि़ों को प्रशिक्षण देकर खेल प्रतिभाओं को निखारने का कार्य कर रही है। अकादमी के कोच निखिल चौकसे के मार्गदर्शन में खिलाड़ी लगातार खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। सभी खिलाडिय़ों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर शिवपुरी जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद है। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर पवन खटीक,पूजा खटीक, शिवा पाराशर,प्रतिभा पाराशर,राकेश गोयल, रेखा गोयल, पंकज बिंदल,रूबी बिंदल, शिव गुप्ता, नमिता गुप्ता, डॉ नीलांबरी चौकसे, माधवी राठौर, कृष्णा बिंदल सहित शहर के खेलप्रेमियों एवं वरिष्ठजनों ने शुभकामनाएं दी है।

No comments: