---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, September 21, 2026

ग्वाल समाज सकल पंच द्वारा ठकुरपुरा बस्ती में हीरामन बाबा एवं सिराहने बाबा की गोट का आयोजन




श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

शिवपुरी। सामाजिक पुरातन परंपराओं को निर्वाह करते हुए ग्वाल समाज सकल (पंच) शिवपुरी छावनी ठाकुरपपुरा के द्वारा ठकुरपुरा बस्ती, जिला शिवपुरी में इस वर्ष भी हीरामन बाबा एवं सिराहने बाबा की गोट का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। आयोजन बीती शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में ग्वाल धर्मशाला पर बाबा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद बाबा को कर माल्यार्पण कर भोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम में समाज के महाते, दीवान एवं चौधरी सहित उपस्थित प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इसके पश्चात ठकुरपुरा सहित तीनों बस्तियों के सभी ग्वाल बंधुओं ने सामूहिक रूप से भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन एवं बस्ती के नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ठकुरपुरा बस्ती से वरिष्ठजन शरमन चौधरी, प्रेम सिंह पडऱया महाते, धनीराम कछवाए दीवान, फूल सिंह चौधरी, रामसिंह बानिये, रमेश राठौर (्रस्ढ्ढ), रोशन लाल दीवान, बैजनाथ दीवान, ताराचंद रायठौर, राजू रायठौर, धनीराम बानिये, गोपाल राठौर, बलराम सतोगिया, विनोद पडऱया, विष्णु रायठौर, गोपाल चौधरी (पूर्व पार्षद), राजकुमार, अब्बू, सुक्खी, कालू, गजेंद्र पडऱया, मुन्ना पडऱया, देवी सिंह, लाल यादव, भागीरथ पडऱया, विजय पडऱया, विनोद सतोंगिया, बल्ला अहीर, जगदीश अहीर, पुरुषोत्तम दीवान एवं ममोहन दीवान सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। घोसीपुरा बस्ती से नारायण दीवान, मोहन पडऱया, नरेंद्र, हुकुम चंद माहते, प्रभात पडऱया सहित अन्य नागरिकों ने सहभागिता की। वहीं लुहारपुरा से हरि बाबू कार्यक्रम में शामिल हुए। लुधावली बस्ती से बच्चा मोहनिया, रामप्रसाद मोहनिया, परसादी दीवान, छोटेलाल मोहनिया, गंगाराम मोहनिया, फूल सिंह थम्मार, राजा यादव पार्षद, छोटा चंदेल, बालकिशन मोहनिया, मुन्ना माहते, बल्ला माहते, अमर सिंह दीवान, तारा दीवान, विनोद सहित बस्ती के अन्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान श्रद्धा, सामाजिक एकता एवं भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। आयोजन समिति ने सभी समाजजनों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी ने उत्कृष्ट विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का किया सम्मान


शिवपुरी।
भारत विकास परिषद, शाखा शिवपुरी द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी शहर के विभिन्न विद्यालयों में उत्कृष्ट विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सम्मान का अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सम्मानित कर शिक्षा, संस्कार एवं गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व का संदेश दिया गया।

जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी अध्यक्ष गणेश गुप्ता एवं शाखा सचिव अमित सहगल ने संयुक्त रूप से बताया कि इस कार्यक्रम में परिषद् के सदस्य प्रह्लाद भारती अशोक गोयल एवं संस्था के अन्य पदाधिकारी व सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने मिलकर विद्यालय के शिक्षक हेमंत जैमिनी, श्रीमती नमिता जुनेजा, दुर्गेश चौबे, विवेक श्रीवास्तव, श्रीमती अंकिता सिंह एवं श्रीमती रश्मि ओझा तथा उत्कृष्ट विद्यार्थी वेणुगोपाल दंडोतिया एवं दक्ष शर्मा को सम्मानित किया गया। भारत विकास परिषद, शाखा शिवपुरी द्वारा इस वर्ष शहर के 13 विद्यालयों में 26 उत्कृष्ट विद्यार्थियों एवं 30 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन एवं गुरुजनों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।
अपने ही विद्यालयों में लौटकर किया गुरुजनों का सम्मान
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि सम्मान समारोह में उपस्थित परिषद् के अनेक सदस्य स्वयं कभी इन्हीं विद्यालयों के विद्यार्थी रह चुके हैं। वर्षों बाद उन्हीं शिक्षण संस्थानों में लौटकर अपने शिक्षकों का सम्मान करना उनके लिए भावनात्मक एवं गौरवपूर्ण अनुभव रहा। इस अवसर पर गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ वर्तमान पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार एवं समाजसेवा से जुडऩे की प्रेरणा भी मिली। भारत विकास परिषद, शाखा शिवपुरी का यह सम्मान अभियान गुरु-शिष्य संबंधों को सुदृढ़ करने तथा समाज में शिक्षा एवं संस्कारों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

लुकवासा में सेवार्थ जन कल्याण समिति के नवीन पाठशाला केंद्र का जिपं सीईर्आ विजयराज ने किया शुभारंभ




सहरिया बहुल क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे की पहल

शिवपुरी/कोलारस। सहरिया बहुल क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे के उद्देश्य से सेवार्थ जन कल्याण समिति द्वारा जिला शिवपुरी की तहसील कोलारस के ग्राम लुकवासा में नवीन पाठशाला केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत शिवपुरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय राज रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर उत्कर्ष खन्ना, क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना की प्राध्यापक डॉ. अंतिमा सक्सेना, गीता पब्लिक स्कूल के संचालक पवन शर्मा, राजेंद्र मेमोरियल स्कूल के संचालक राजकुमार शर्मा तथा कोलारस तहसीलदार श्रीमती मनीषा मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवार्थ जन कल्याण समिति के संस्थापक ओ.पी. दीक्षित ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया गया। इस अवसर पर पाठशाला समूह के संगठन सचिव श्री जेपी नामदेव, सदस्य श्री राकेश कुमार पांडे, श्री दशरथ सिंह परिहार, श्री भरत शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक एवं लगभग 70 बच्चे उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि विजय राज ने कहा कि दूरस्थ अंचलों में गैर सरकारी संगठन, सरकारी एजेंसियां, विद्यालय, पंचायत और समाजसेवी मिलकर शिक्षा के माध्यम से समाज में व्याप्त अज्ञानता के अंधकार को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने लुकवासा में शुरू किए गए पाठशाला केंद्र को अभिनव पहल बताते हुए कहा कि इसकी ज्वाला निरंतर समाज को प्रकाशित करती रहे, इसके लिए सभी का सहयोग रहेगा। शिक्षाविद् पवन शर्मा ने सहरिया बहुल गांव में शनि मंदिर परिसर में पाठशाला को नवीन स्वरूप प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को शैक्षणिक किट के साथ स्वस्थ, सकारात्मक एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। बताया गया कि युवा समाजसेवी मोहित जोशी लंबे समय से इस क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को लेकर चिंतित थे और ग्वालियर में भी समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनके आग्रह पर लुकवासा में यह पाठशाला केंद्र शुरू किया गया है। उनकी माताजी, छोटे भाई एवं परिजन इस पाठशाला के आधार स्तंभ के रूप में बच्चों के शिक्षण कार्य में सहयोग कर रहे हैं। इस पहल से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोडऩे और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में श्री राकेश कुमार पांडे ने अतिथियों का परिचय कराया तथा श्री जेपी नामदेव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Saturday, September 19, 2026

करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.20 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार


शिवपुरी।
करैरा थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 11.15 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्मैक के अलावा एक बिना नंबर की बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये, जबकि कुल जब्ती का मूल्य करीब 3 लाख रुपये बताया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

करैरा टीआई विनोद छावई के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में करैरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति समोहा की ओर से करैरा की तरफ स्मैक लेकर आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम मछावली के आदिवासी पुरा के पास पहुंची। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए के दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान कृष्णकांत पुत्र काशीराम कोली उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम शेरगढ़, थाना नरवर और नरेन्द्र पुत्र गोपाल सिंह कुशवाहा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम पोहा, थाना नरवर, जिला शिवपुरी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 11.15 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ। मामले में थाना करैरा में अपराध क्रमांक 651/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से स्मैक के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद छावई, उपनिरीक्षक तेज सिंह गौड़, प्रधान आरक्षक मोहन बघेल, आरक्षक हरेन्द्र सिंह, आरक्षक मत्स्येन्द्र गुर्जर, आरक्षक दामोदर सिंह तथा सायबर सेल शामिल रहे। 

न्यू ब्लॉक हंस बिल्डिंग से जल मंदिर रोड तक तीन गटर चोक, सड़क पर बह रहा गंदा पानी


शिवपुरी।
शहर में इस समय गंदगी का माहौल है और नगर पालिका अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से नहीं निभा रही है। शहर के न्यू ब्लॉक हंस बिल्डिंग  के पास जल मंदिर रोड पर तीन गटरों की स्थिति बेहद खराब है। गटर का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि न्यू ब्लॉक हंस बिल्डिंग के पास जल मन्दिर रोड पर गटर का पानी सड़क पर बहने से गंदगी फैल रही है। बदबू के कारण लोगों का रहना दूभर हो गया है। महिलाओं और बच्चों को गंदे पानी के बीच से निकलना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बदबू से पूरा मोहल्ला और बाजार परेशान है। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है, दुकानदार अपनी दुकान तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

शा हाई स्कूल पचावली में हुआ सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन


शिवपुरी-
जिले के कोलारस विकास खंड के शा हाई स्कूल पचावली में सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि योगेंद्र सिंह रघुवंशी बंटी भैया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ, बिशिष्ट अतिथि के रूप में लुकावासा भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिओम रघुवंशी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सिकरवार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामलखन यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमपाल सिंह दांगी, नगर पंचायत रन्नोद अध्यक्ष जमुनाप्रसाद कुशवाह, अकोदा सरपंच भानु लोधी, पूर्व उपसरपंच श्याम शंकर लोधी, पत्रकार पिंटू जैन आदि उपस्थित रहे। विद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्र का प्रतियोगिता अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की पेंटिंग्स बनाकर प्रदर्शनी लगाई। पेंटिंग्स में राम मंदिर अयोध्या, स्टैचू ऑफ यूनिटी, देश में फैलता हाई वेड का जाल, वन्दे भारत ट्रेन, विज्ञान के क्षेत्र में हुई प्रगति, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ते कदम, आईआईटी और आईआईएम की संख्या, अंतरिक्ष भारती भारत के कदम जैसे विषयों को प्रदर्शित किया गया। विकसित भारत, एक भारत श्रेष्ठ, विश्व में बढ़ता भारत का मान आदि विषयों पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती


शिवपुरी।
सेवा भारती द्वारा संचालित सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। फतेहपुर स्थित छात्रावास में पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने गणेश पूजन कर आरती में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी एवं किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती सरला वर्मा और किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य व पत्रकार रंजीत गुप्ता भी मौजूद रहे। छात्रावास के मुकेश कर्ण और अनुज मुदगल भी उपस्थित थे। छात्रावास में गणेश महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम आरती का आयोजन किया जा रहा है। शाम की आरती में विभिन्न गणमान्य नागरिक शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। बालक छात्रावास के छात्रों द्वारा प्रतिदिन आरती और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंजÓ लाइव प्रसारण में छात्रों एवं युवाओं ने दिखाया उत्साह


माधव चौक पर बड़ी एलईडी स्क्रीन पर हुआ सीधा प्रसारण, तालियों और नारों से गूंजा माहौल

शिवपुरी। शनिवार को मप्र के इंदौर शहर में आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंजÓ कार्यक्रम का शिवपुरी में भी लाइव प्रसारण किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के निर्देशन में माधव चौक चौराहे के पास बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने युवाओं एवं छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उनके सवालों और समस्याओं पर चर्चा की। लाइव प्रसारण के दौरान राहुल गांधी के संवाद और सवाल-जवाब को सुनकर युवाओं ने तालियां बजाईं तथा नारे लगाकर उत्साह व्यक्त किया। इस दौरान माधव चौक पर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लाइव प्रसारण में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के साथ कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, नागरिकगण, शहर के प्रबुद्धजन तथा पत्रकारगण भी शामिल हुए। सभी ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और अपनी सहभागिता दर्ज कराई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस लाइव प्रसारण के दौरान माधव चौक पर उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत हैप्पीडेज विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित





शिवपुरी।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार, 19 सितंबर 2026 को हैप्पीडेज विद्यालय में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति एवं सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कक्षा 3 से 12वीं तक के लगभग 700 विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वहीं कक्षा 8 से 12वीं तक के 15 विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में अपने विचार प्रस्तुत किए। भाषण प्रतियोगिता का विषय विकसित भारत की संकल्पना-2047 रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने आगामी 25 वर्षों में देश के विकास और प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव, विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती गीता दीवान एवं प्राचार्य श्रीमती अंजू शर्मा सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की क्षमता को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने चित्रों एवं भाषण के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना तथा देश के विकास में युवा पीढ़ी की भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती गीता दीवान ने सभी विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता एवं सामाजिक सरोकार की भावना विकसित करती हैं। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती गीता दीवान द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

वन विभाग और बिड़ला हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मल्टी सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर आयोजित






शिवपुरी।
वन मंडल शिवपुरी के तत्वावधान में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य लाभ के लिए बीआईएमआर हॉस्पिटल्स (बिड़ला हॉस्पिटल), ग्वालियर के सहयोग से विशाल नि:शुल्क मल्टी सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। कार्यक्रम में वन विभाग के डीएफओ सुधांशु यादव उपस्थित रहे। उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित किए गए इस शिविर की सराहना की। वहीं बिड़ला हॉस्पिटल की ओर से एडिशनल डायरेक्टर डॉ. संजय धीर विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर में बिड़ला हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की। इसमें डॉ. आकाश छारी (न्यूरोसर्जन), डॉ. निहारिका शर्मा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. रघुवीर शर्मा (मेडिकल ऑफिसर, बिड़ला हॉस्पिटल) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए बिड़ला हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। शिविर के माध्यम से विभागीय कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधा प्राप्त हुई।

राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंजा खतौरा, राधाष्टमी पर निकला भव्य चल समारोह


शिवपुरी-
राधाष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को कोलारस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खतौरा नगर में भव्य चल समारोह एवं शोभायात्रा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत एसबीआई बैंक से हुई, जो मेन मार्केट होते हुए श्री राधा-कृष्ण मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में भगवान श्री राधा-कृष्ण की आकर्षक एवं भव्य झांकी श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए और भक्ति भाव के साथ जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। नगर में जगह-जगह धर्मप्रेमी नागरिकों और श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। चल समारोह के दौरान 'राधे-राधेÓ और 'श्री राधा-कृष्णÓ के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और धार्मिक उमंग देखने को मिली। श्री राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचने के बाद चल समारोह का समापन किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। राधाष्टमी पर आयोजित इस भव्य आयोजन से पूरे खतौरा नगर में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

तुलसी आश्रम पर महामंडलेश्वर श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज के पावन सानिध्य में मना राधाष्टमी महोत्सव का उत्साह




भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी, संत सेवा एवं धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं ने लिया भाग

शिवपुरी। श्रीराम जानकी तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर परिसर में राधाष्टमी महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। महामंडलेश्वर श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज के पावन सानिध्य में पूज्य गुरुदेव मौनी जी महाराज की पुण्यतिथि भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। राधाष्टमी के अवसर पर संत सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी त्रिलोकचंद्र अग्रवाल 'बल्लू भैयाÓ, बीड़ी नंबर 72 परिवार द्वारा संतों की विदाई कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। वहीं मां जानकी कथा एवं राधाष्टमी महोत्सव के मुख्य संयोजक श्रीमती अंजलि एवं देवेंद्र शर्मा 'लल्लू भैयाÓ परिवार सहित परिजनों संत कुमार शर्मा 'संताÓ, मुकेश शर्मा, अनिल शर्मा 'अन्नीÓ एवं देवांश शर्मा ने संत सेवा में सहभागिता की। परिवार के सदस्यों ने गुरुदेव भगवान का पूजन कर हवन में पुण्य आहुति अर्पित की और आयोजन में सहभागी बनकर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर पातालपुरी पीठाधीश्वर श्री बालक देवाचार्य जी महाराज के सानिध्य में आयोजित 10 दिवसीय मां जानकी कथा का भी श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन श्रवण किया। कथा के दौरान भक्तों ने धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों का लाभ प्राप्त किया। राधाष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में तुलसी आश्रम मंदिर परिसर में भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। संतों, श्रद्धालुओं एवं भक्तों की सेवा में बड़ी संख्या में सेवादारों और सहयोगियों ने सहभागिता निभाई। आयोजन के समापन अवसर पर कथा यजमान श्रीमती अंजलि-देवेंद्र शर्मा 'लल्लू भैयाÓ परिवार की ओर से सभी भक्तों, श्रद्धालुओं, संतजनों, सेवादारों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। महोत्सव के दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति एवं धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

Friday, September 18, 2026

थाना पोहरी पुलिस द्वारा चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार


शिवपुरी-
पुलिस थाना पोहरी के द्वारा बीती 24.08.2026 को फरियादी अशोक कुमार गुप्ता पुत्र बाबूलाल गुप्ता उम्र 50 साल निवासी मैन चौराहा किला रोड पोहरी के द्वारा रिपोर्ट किया कि दुकान की शटर निकाल कर गल्ले में रखे 2 लाख 50 हजार रूपये अज्ञात चोर चोरी कर ले गये, आरोपीगणो के विरूद्ध थाना पोहरी पर अपराध क्रमांक 252/2026 धारा 331(3),305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अपराध की गंभीरता को देखते हुये  पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी.प्रजापति एवं एस.डी.ओ.पी. पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक रवि चौहान द्वारा अपने मुखविर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं सायवर सेल की मदद लेकर स्टाफ को अज्ञात आरोपी एवं मशरूका की पतारसी हेतु लगाया गया एवं टीम गठित कर आरोपी के मिलने वाले सम्भावित स्थान पर तलाश की गई। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर से प्रकरण के फरार आरोपी बबलू उर्फ बाबा पुत्र मुन्ना गोस्वामी उम्र 35 साल निवासी भगवती कालोनी पोहरी को जेल के पास श्योपुर रोड से गिफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 12500 रूपये नगदी जप्त किये गये एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पोहरी निरी. रवि चौहान, उनि वीरेन्द्र परिहार, प्र.आर. प्रमोद सेन, आर.मांगीलाल गुर्जर, आर. रामनाथ रावत, आर. मुनेश धाकड़ शामिल रहे। 

एडिप योजना से दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल


शिवपुरी।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडिप योजना के तहत शिवपुरी जिले के दिव्यांग को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। शुक्रवार को शिवपुरी के डीडीआरसी केन्द्र पोहरी विकासखंड के ग्राम बेरजा खुर्द के दिव्यांग मोहनी यादव को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल भेंट की गई। इस अवसर पर मोहनी यादव ने बताया कि ट्राइसाइकिल मिलने से उन्हें दैनिक कार्यों में मदद मिलेगी और आने-जाने में सुविधा रहेगी। उन्होंने इसके लिए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

सेवा संकल्प अभियान का इन्दिरा गांधी शासकीय महाविद्यालय में हुआ शुभारंभ


शिवपुरी।
शासन के निर्देशानुसार श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय, शिवपुरी में विगत दिवस 'सेवा संकल्प अभियानÓ का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन. के. जैन के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में सेवा, सहयोग, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता की भावना विकसित करना था। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ. रेनू राय ने छात्राओं को 'सेवा संकल्प अभियानÓ के उद्देश्यों एवं महत्व की जानकारी दी तथा अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. पल्लवी सक्सेना ने किया। प्रो. कृष्णकांत वर्मा एवं डॉ. देवेंद्र सिंह ने छात्राओं को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर प्रो. नीलेश चौधरी ने कविता के माध्यम से छात्राओं को सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने सेवा को मानवता, संस्कार और सामाजिक परिवर्तन का आधार बताते हुए छात्राओं से जरूरतमंदों की सहायता करने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रजनी ने आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात उपस्थित छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने सेवा, सहयोग एवं जनकल्याण की भावना को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

'अल्पविराम" ने सिखाया- समस्या से भागें नहीं, समाधान की पहल खुद करें



30 दिन 30 कार्यशालाएं अभियान की 18वीं कार्यशाला आईटीआई शिवपुरी में सम्पन्न

शिवपुरी। आनंद विभाग जिला शिवपुरी द्वारा सितंबर माह में आयोजित '30 दिन–30 कार्यशालाएंÓ अभियान के अंतर्गत 18वीं कार्यशाला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शिवपुरी में आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रतिभागियों को अल्पविराम के माध्यम से स्वयं को समझने, जीवन की समस्याओं पर विचार करने और सकारात्मक बदलाव की दिशा में स्वयं पहल करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ आईटीआई के संस्था प्राचार्य हेमंत दंडौतिया एवं आनंद विभाग के जिला संपर्क व्यक्ति अभय कुमार जैन की उपस्थिति में 'दयाकर दान विद्या काÓ प्रार्थना के साथ हुआ। इसके बाद राजेश पटेल ने आनंद संस्थान का परिचय देते हुए संस्थान की अवधारणा और उद्देश्य से प्रतिभागियों को अवगत कराया। प्रथम सत्र में मास्टर ट्रेनर साकेत पुरोहित ने 'समस्या और समाधानÓ विषय पर अल्पविराम कराया। उन्होंने प्रतिभागियों को अपनी समस्याओं को देखने के साथ यह विचार करने के लिए प्रेरित किया कि समस्या के समाधान की जिम्मेदारी किसकी है। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों को बदलने की शुरुआत दूसरों से नहीं, बल्कि स्वयं से पहल करने और अपने भीतर झांकने से होती है।  

प्रतिभागियों ने अपनी कमियों और बुराइयों को पहचानने तथा नियमित अभ्यास के माध्यम से उनमें बदलाव लाने की प्रक्रिया को समझा। समापन सत्र में तीन दिवसीय अल्पविराम कार्यशाला से अपने जीवन में आए परिवर्तनों के अनुभव राजीव पुरोहित, नमित मिश्रा, अजय भार्गव एवं नितिन भार्गव ने प्रतिभागियों के साथ साझा किए। उनके अनुभवों ने प्रतिभागियों को यह समझने का अवसर दिया कि स्वयं के साथ कुछ समय रुककर संवाद करना जीवन में सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत बन सकता है।

हम हैं दीवाने मॉर्निंग वॉक के ग्रुप ने टूरिस्ट वेलकम सेंटर टूटे जिम उपकरणों पर जताई नाराजगी, कार्यवाही की मांग


शिवपुरी-
शहर के दो बत्ती स्थित टूरिस्ट वेलकम सेंटर पर तत्कालीन मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा जिम उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। यहां प्रतिदिन सुबह मॉर्निंग वॉक और व्यायाम के लिए बड़ी संख्या में नागरिक यहां पहुंचते हैं, लेकिन वर्तमान में जिम के कुछ उपकरण टूट गए हैं और कुछ खराब हालत में हैं जिससे यहां हम हैं दीवाने मॉर्निंग वॉक के ग्रुप के द्वारा नाराजगी प्रकट की गई और यहां प्रतिदिन घूमने आने वाले लोगों ने टूरिस्ट वेलकम सेंटर में स्थित जिम उपकरणों की जल्द मरम्मत कराने की मांग उठाई है। इस दौरान ग्रुप के अध्यक्ष विष्णु गोयल ने कहा कि इन उपकरणों की रिपेयरिंग नगर पालिका द्वारा कराई जानी चाहिए, ताकि मॉर्निंग वॉक के साथ व्यायाम करने वाले नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके, उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक आदेश जारी कर टूटे एवं खराब उपकरणों की शीघ्र मरम्मत कराने का निवेदन किया है, जिससे टूरिस्ट वेलकम सेंटर की यह सुविधा नागरिकों के लिए पुन: सुचारु रूप से उपलब्ध हो सके।

राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शिवपुरी की शानदार वापसी, विदिशा को 43-28 से हराकर दर्ज की जीत



जसन जाट ने बनाए 26 अंक, अगला मुकाबला रतलाम से

शिवपुरी-मध्यप्रदेश बास्केटबॉल संघ के तत्वावधान में इंदौर बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित सब जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप (17 से 20 सितंबर 2026) में जिला बास्केटबॉल संघ शिवपुरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विदिशा को 43-28 अंकों से पराजित किया। प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए यश गुर्जर, युवराज शिवहरे, वेद चौधरी, काव्यांश  रजक, खुश मंगल, युवान अली, सुमित कुशवाह, विहान चौधरी, जीत सेठी, ध्वज सोनी एवं जसन जाट का चयन किया गया है। 

टीम के साई कोच धर्मेंद्र शिवहरे हैं। शिवपुरी का पहला मुकाबला रीवा से हुआ, जिसमें टीम को 30-22 अंकों से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद दूसरे मैच में खिलाडयि़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विदिशा को 43-28 से हराकर प्रतियोगिता में जीत का खाता खोला। विदिशा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जसन जाट ने सर्वाधिक 26 अंक बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। वेद चौधरी ने 10 अंक, युवराज शिवहरे ने 4 अंक तथा यश गुर्जर ने 2 अंक का योगदान दिया। टीम का अगला मुकाबला रतलाम से होगा। 

जिला बास्केटबॉल संघ शिवपुरी के खिलाडिय़ों के चयन एवं प्रदर्शन पर जिला खेल अधिकारी डॉ. के.के. खरे सहित पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी रजनीश ढींगरा, हरविंदर भाटिया, संजीव ढींगरा, उत्तम व्यास, अभय प्रताप सिंह, अनिल सरीन, ऊदल सिंह गुर्जर, महेंद्र बाथम, नरेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, सत्येंद्र राठौर आदि ने शुभकामनाएं देते हुए आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

स्वास्थ्य और सेहत की दिशा में नई पहल, 18वीं बटालियन में एक्यूप्रेशर टाइल्स ऑक्सीजन पार्क का शुभारंभ


शिवपुरी।
एसएफ 18वीं बटालियन चंदनपुरा शिवपुरी में अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक्यूप्रेशर टाइल्स ऑक्सीजन पार्क का शुभारंभ किया गया। पार्क का उद्घाटन डीआईजी एवं कमांडेंट आलोक कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर बताया गया कि एक्यूप्रेशर टाइल्स पार्क बटालियन के अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से उपयोगी रहेगा। नियमित रूप से एक्यूप्रेशर टाइल्स पर चलने से पैरों के विभिन्न एक्यूप्रेशर बिंदुओं पर दबाव पड़ता है, जिससे स्वास्थ्य एवं शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा देने में सहायता मिल सकती है। उद्घाटन अवसर पर बटालियन के सहायक सेनानी परमाल सिंह मेहरा, निरीक्षक सुरेंद्र चिरोले, सूबेदार मेजर प्रिंस सिकरवार सहित प्रधान आरक्षक एवं जवान उपस्थित रहे।

श्री गणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक : जगह-जगह विराजे गणपति, धर्ममय हुआ नगर







श्री गणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक ने गणेश पांडालों को दिया आमंत्रण, अचल झांकियों का किया अवलोकन

शिवपुरी। शहर में इन दिनों भव्य श्री गणेश महोत्सव की धूम है। जगह-जगह भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं विराजमान होने के साथ ही आकर्षक अचल झांकियां सजाई गई हैं। इसी क्रम में श्री गणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक के तत्वावधान में भव्य श्री गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव को लेकर समिति पदाधिकारियों ने विभिन्न गणेश पांडालों में पहुंचकर आयोजकों को आमंत्रित किया तथा भगवान श्री गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति पदाधिकारियों ने शहर में स्थापित विभिन्न अचल झांकियों का अवलोकन भी किया। झांकियों में धार्मिक एवं सामाजिक संदेशों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गणेश महोत्सव के चलते शहर का वातावरण पूरी तरह धर्ममय नजर आ रहा है।

गज कर्णिका समिति की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र
शहर में विभिन्न स्थानों पर लगाई गई अचल झांकियां श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह रही हैं। विशेष रूप से गज कर्णिका समिति द्वारा लगाई गई झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इन झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और धार्मिक वातावरण का आनंद ले रहे हैं।

रात्रि 8 बजे तक दर्शनार्थी हेतु लग जाए अचल झांकियां
समिति ने सभी अचल झांकी निर्माताओं से आग्रह किया है कि वे अपनी झांकियां रात्रि 8 बजे तक जनता के दर्शनार्थ तैयार कर लें, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु एवं शहरवासी इनका अवलोकन कर सकें। साथ ही झांकी निर्माताओं से आग्रह किया गया है कि झांकियों में जीवित वृक्षों अथवा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री का उपयोग न करें और आकर्षक झांकियों के माध्यम से धार्मिक, सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दें।

समिति पदाधिकारियों ने किया नगरवासियों से सहभागिता का आह्वान
श्री गणेश सांस्कृतिक समिति न्यू ब्लॉक के अध्यक्ष तेजमल सांखला, महासचिव महेंद्र रावत, संरक्षक एडवोकेट विजय तिवारी, सचिव सौरभ सांखला, रामकुमार शिवहरे, उपाध्यक्ष शीतल जैन, वीरेंद्र जैन (पत्तेवाले), तरुण अग्रवाल, श्याम सुंदर राठौर, गोपाल गौड़, सह स्वागत अध्यक्ष इंजी. पवन जैन, समारोह संयोजक प्रकाश सोनी, कपिल सहगल, कोषाध्यक्ष कालूराम शिवहरे, राजीव शर्मा, सह सचिव दिनेश गर्ग गुड्डे, मुन्ना लाल कुशवाह, सह कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता (सन्नी ग्राफिक्स), समारोह क्षेत्र व्यवस्थापक किशोर खंडेलवाल, अजय बिंदल, महेंद्र वशिष्ठ, अमित गुप्ता, प्रचार सचिव ब्रज दुबे, वरुण भार्गव, मीडिया प्रभारी राजू यादव ग्वाल तथा विशेष सहयोगी अनिल जैन काका ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से भव्य श्री गणेश महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है।

तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर पर मां जानकी कथा समापन पर आज विशाल भण्डारे का आयोजन




उत्साह से मनाया जाएगा राधाष्टमी महोत्सव, अशोक वाटिका में सीता-हनुमान मिलन भावपूर्ण प्रसंग पर भावविभोर हुए श्रद्धालु

शिवपुरी। श्रीराम जानकी तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर परिसर में परम श्रद्धेय श्री श्री 1008 पूज्य गुरुदेव भगवान श्री मौनी जी महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित राधाष्टमी महोत्सव एवं मां जानकी कथा में भक्ति की सरिता बह रही है। इसी क्रम में आज उत्साह के साथ राधाष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा और प्रात: 9 बजे से महोत्सव के साथ ही विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। महामंडलेश्वर श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित कथा में पातालपुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु श्री बालक देवाचार्य जी महाराज व्यासपीठ से मां जानकी के चरित्र एवं भगवान श्रीराम की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन कर रहे हैं।

कथा में मंचासीन पूज्य श्री श्री 1008 श्री राजेंद्र दास जी महाराज खाटू श्याम से, आयोध्या से भरत दास जी महाराज, शंकरगिरि जी एवं हनुमान दास जी महाराज आदि संत जन का सानिध्य एवं आशीर्वाद धर्मप्रेमजनों को प्राप्त हुआ। कथा के मुख्य यजमान श्रीमती अंजलि-देवेंद्र शर्मा (लल्लू भैया) परिवार हैं। संत कुमार शर्मा (संता), मुकेश शर्मा, अनिल शर्मा (अन्नी), देवांश शर्मा सहित परिवार के सदस्य सपरिवार कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। विशाल भण्डारे में सभी धर्मप्रेमीजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह श्रीतुलसी आश्रम सेवा समिति शिवपुरी के द्वारा किया गया है।

कथा में माता सीता ने मुद्रिका से पहचान लिया भगवान राम रामदूत को
कथा के दौरान अशोक वाटिका में माता सीता और हनुमान जी के मिलन का प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास ने बताया कि माता जानकी की खोज करते हुए हनुमान जी अशोक वाटिका पहुंचे और भगवान श्रीराम की दी हुई मुद्रिका उनके समक्ष प्रस्तुत की। मुद्रिका पर अंकित श्रीराम नाम को देखकर माता जानकी को विश्वास हो गया कि हनुमान जी प्रभु श्रीराम के दूत हैं। जगतगुरु श्री बालक देवाचार्य जी महाराज ने श्रीराम नाम की महिमा बताते हुए कहा कि हनुमान जी के लिए भगवान का नाम ही उनकी पहचान, शक्ति और आधार है। माता जानकी द्वारा भगवान श्रीराम के करुणामय स्वरूप और उनके नामों के भाव की सुंदर व्याख्या भी कथा में की गई।

हनुमान जी ने आज्ञा लेकर खाए फल, मिला बड़ा संदेश
कथा में बताया गया कि अशोक वाटिका में हनुमान जी को जब भूख लगी तो उन्होंने माता जानकी से आज्ञा लेकर फल ग्रहण किए। इस प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन का महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा गया कि हमें कोई भी कार्य करने से पहले भगवान को अपने हृदय में धारण करना चाहिए। प्रभु का स्मरण मनुष्य को सही दिशा और शक्ति प्रदान करता है।

एक वानर ने मचा दिया पूरी लंका में हाहाकार
माता जानकी से भेंट के बाद हनुमान जी के पराक्रम का प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास ने बताया कि अशोक वाटिका में हनुमान जी ने ऐसा पराक्रम दिखाया कि पूरी लंका में हाहाकार मच गया। रावण ने उन्हें रोकने के लिए मेघनाद को भेजा। मेघनाद ने ब्रह्मास्त्र का प्रयोग किया और हनुमान जी को रस्सियों से बांधकर रावण के दरबार में ले जाया गया।

कथा में जय जय श्रीराम के हुए उद्घोष
कथा के इन प्रसंगों का श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर श्रवण किया। कथा पंडाल में बार-बार 'जय श्रीरामÓ और 'जय बजरंगबलीÓ के जयघोष गूंजते रहे। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति लगातार बनी हुई है और पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आ रहा है।

केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया आज शिवपुरी आऐंगें, कलेक्ट्रेट में होगी दिशा की बैठक


शिवपुरी
- केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 19 सितम्बर (शनिवार) को शिवपुरी जिले के भ्रमण पर आयेंगे। अपने भ्रमण के दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया कलेक्ट्रेट शिवपुरी में आयोजित दिशा (जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति) की बैठक में भाग लेंगे तथा तदुपरांत पत्रकार वार्ता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया 19 सितम्बर को गुना से प्रस्थान कर शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट शिवपुरी पहुँचेंगे। यहां कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित दिशा की समीक्षा बैठक में सम्मिलित होंगे। शाम 06.30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात शिवपुरी से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Thursday, September 17, 2026

देहात पुलिस के द्वारा अवैध हथियार के साथ युवक को पकड़ा


शिवपुरी-
पुलिस थाना देहात द्वारा अवैध हथियार रखने बालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये 315 बोर देशी कट्टा मय 02 जिंदा राउण्ड के साथ आरोपी पंजाब सिंह यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव व उनकी टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुये सक्रिय मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल दबिस देकर रायश्री रोड पुलिया के पास थाना देहात शिवपुरी से आरोपी पंजाब सिंह यादव पुत्र स्व. मित्तलाल यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम देवरी थाना चिलवानी जिला श्योपुर के कब्जे से अवैध 315 बोर का देशी कट्टा मय 02 जिन्दा राउण्ड करीबन 7000 रुपये को जप्त कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.334/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का कामय कर विवेचना मे लिया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक विकास यादव थाना प्रभारी देहात, सउनि सुमित सेंगर, प्रधान आरक्षक अरुणकांत शर्मा, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सेन, आरक्षक गजेन्द्र जाटव, आरक्षक अरुण मेवाफरोस थाना देहात शामिल रहे।

नरवर महाविद्यालय में 30 दिन 30 कार्यशालाएं अभियान की 17वीं कार्यशाला सम्पन्न



ठहरकर खुद से पूछा-आनंद कब बढ़ता है और कब घटता है?

शिवपुरी/नरवर। आनंद विभाग जिला शिवपुरी द्वारा सितंबर माह में आयोजित 30 दिन 30 कार्यशालाएं अभियान के तहत 17वीं कार्यशाला शासकीय महाविद्यालय नरवर में आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ मां वीणावादिनी के समक्ष जनभागीदारी समिति अध्यक्ष धीरज गुप्ता एवं महाविद्यालय प्राचार्य नवल किशोर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला के प्रथम सत्र में मास्टर ट्रेनर साकेत पुरोहित ने प्रतिभागियों को अपने जीवन के आनंद को पहचानने तथा आनंद बढऩे और घटने के कारणों पर 'अल्पविरामÓ लेकर चिंतन कराया। उन्होंने कहा कि जीवन की व्यस्तता के बीच कुछ क्षण ठहरकर स्वयं को देखने से आनंद के वास्तविक स्रोतों को समझा जा सकता है।
इसके बाद आनंदम सहयोगी ब्रजेश सिंह तोमर ने घटना और प्रतिक्रिया विषय पर सत्र लिया। उन्होंने बताया कि घटना पर हमारा नियंत्रण नहीं होता, लेकिन घटना के प्रति हमारी प्रतिक्रिया पर हमारा नियंत्रण होता है। प्रतिक्रिया देने से पहले लिया गया अल्पविराम परिस्थितियों को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आनंदम सहयोगी अवध प्रताप सिंह चौहान ने जीवन का लेखा-जोखा सत्र में चार प्रश्नों के माध्यम से प्रतिभागियों को मदद करने-लेने, माफी मांगने और क्षमा करने जैसे जीवन के अनुभवों पर चिंतन कराया। उन्होंने नि:स्वार्थ सहयोग और क्षमा को आनंद से जोड़ते हुए प्रतिभागियों को स्वयं के भीतर झांकने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में आनंद विभाग का परिचय प्रियांशु भार्गव ने दिया। एम. टोंगपांग ने आइस-ब्रेकर गतिविधि के माध्यम से प्रतिभागियों को अल्पविराम की अवधारणा समझाई। प्रीति तिवारी ने प्रतिभागियों से फीडबैक लिया। समापन सत्र राजेश पटेल ने किया। स्वागत सत्र डॉ. रूपेश श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर कनिका गुप्ता ने व्यक्त किया।

रेडियेंट में धूमधाम से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती और हुआ नवागत विद्यार्थियों का स्वागत



शिवपुरी-
रेडियेंट एवं न्यू रेडियेंट आईटीआई और कॉलेज में भगवान विश्वकर्मा जयंती और सत्र 2026-27 के नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। संस्थान में वर्ष 2000 से ही इस परंपरा को भव्यता के साथ निभाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत स्टाफगण पंडित अमर कौशिक, वेदप्रकाश यादव, अवध किशोर यादव, पूनम गुप्ता और मनीष धाकड़ द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मशीनरी और उपकरणों की पूजा की।  कॉर्डीनेटर अखलाक खान ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए ऐसी तकनीक विकसित करने का आह्वान किया जो समाज को खुशहाली की ओर ले जाए। स्टेनो प्रशिक्षक पूनम गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।

नवागत विद्यार्थियों का स्वागत
सत्र 2026-27 में प्रवेश लेने वाले नए छात्र-छात्राओं का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्रों को संस्थान (रेडियेंट आईटीआई, कॉलेज व दून स्कूल) की गतिविधियों से अवगत कराया गया। डायरेक्टर शाहिद खान ने सफलता के तीन मूल मंत्र-डिसिप्लिन (अनुशासन), डेडीकेशन (समर्पण) और डिटरमिनेशन (दृढ़ संकल्प)-बताते हुए छात्रों को प्रोत्साहित किया। आई टी आई प्राचार्या डॉ. खुशी खान ने छात्रों को अनुशासन में रहकर लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में अल्पाहार के साथ आयोजन का समापन किया गया।

मप्र की भाजपा सरकार के संरक्षण में पिछोर को अवैध शराब विक्रय का बनाया जा रहा है ठिकाना : अरविंद सिंह लोधी


कांग्रेस की प्रेसवार्ता में अवैध शराब और चोरी के मुद्दे उठे, भाजपा सरकार पर साधा निशाना

शिवपुरी। जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के निर्देशन में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पिछोर अरविंद सिंह लोधी एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पिछोर अनिल गुप्ता द्वारा संयुक्त प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में प्रदेश की भाजपा सरकार पर विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर निशाना साधा गया।
कांग्रेस नेता अरविंद सिंह लोधी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मप्र की भाजपा सरकार के संरक्षण में पिछोर को अवैध शराब विक्रय का ठिकाना बनाया जा रहा है, पिछोर विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध शराब के विक्रय को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ महिलाएं स्वयं आगे आकर मोर्चा खोल रही हैं। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता अरविंद सिंह लोधी ने आरोप लगाया कि अवैध शराब के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिलाओं को डराया जा रहा है तथा उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर उन्हें प्रताडि़त किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने चिंता जताई। उनका दावा है कि पिछले एक महीने में दुकानों, मंदिरों और घरों को निशाना बनाकर चोरी की कई घटनाएं हुई हैं, जिनमें करीब 20 लाख रुपये तक की संपत्ति चोरी होने की बात कही गई। इसके अलावा कांग्रेस नेता अरविंद सिंह लोधी ने स्थानीय विधायक प्रीतम लोधी पर अवैध शराब के विक्रय को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रशासन से अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा महिलाओं के खिलाफ दर्ज मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।