---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, September 19, 2026

इंदौर में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंजÓ लाइव प्रसारण में छात्रों एवं युवाओं ने दिखाया उत्साह


माधव चौक पर बड़ी एलईडी स्क्रीन पर हुआ सीधा प्रसारण, तालियों और नारों से गूंजा माहौल

शिवपुरी। शनिवार को मप्र के इंदौर शहर में आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंजÓ कार्यक्रम का शिवपुरी में भी लाइव प्रसारण किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के निर्देशन में माधव चौक चौराहे के पास बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने युवाओं एवं छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उनके सवालों और समस्याओं पर चर्चा की। लाइव प्रसारण के दौरान राहुल गांधी के संवाद और सवाल-जवाब को सुनकर युवाओं ने तालियां बजाईं तथा नारे लगाकर उत्साह व्यक्त किया। इस दौरान माधव चौक पर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लाइव प्रसारण में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के साथ कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, नागरिकगण, शहर के प्रबुद्धजन तथा पत्रकारगण भी शामिल हुए। सभी ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और अपनी सहभागिता दर्ज कराई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित इस लाइव प्रसारण के दौरान माधव चौक पर उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

No comments: