शिवपुरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार, 19 सितंबर 2026 को हैप्पीडेज विद्यालय में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति एवं सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कक्षा 3 से 12वीं तक के लगभग 700 विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वहीं कक्षा 8 से 12वीं तक के 15 विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में अपने विचार प्रस्तुत किए। भाषण प्रतियोगिता का विषय विकसित भारत की संकल्पना-2047 रखा गया, जिसमें विद्यार्थियों ने आगामी 25 वर्षों में देश के विकास और प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव, मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी, जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव, विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती गीता दीवान एवं प्राचार्य श्रीमती अंजू शर्मा सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें अपनी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति की क्षमता को निरंतर विकसित करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने चित्रों एवं भाषण के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना तथा देश के विकास में युवा पीढ़ी की भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती गीता दीवान ने सभी विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता एवं सामाजिक सरोकार की भावना विकसित करती हैं। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती गीता दीवान द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

.jpg)


No comments:
Post a Comment