---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, September 19, 2026

वन विभाग और बिड़ला हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क मल्टी सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर आयोजित






शिवपुरी।
वन मंडल शिवपुरी के तत्वावधान में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य लाभ के लिए बीआईएमआर हॉस्पिटल्स (बिड़ला हॉस्पिटल), ग्वालियर के सहयोग से विशाल नि:शुल्क मल्टी सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। कार्यक्रम में वन विभाग के डीएफओ सुधांशु यादव उपस्थित रहे। उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयोजित किए गए इस शिविर की सराहना की। वहीं बिड़ला हॉस्पिटल की ओर से एडिशनल डायरेक्टर डॉ. संजय धीर विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर में बिड़ला हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की। इसमें डॉ. आकाश छारी (न्यूरोसर्जन), डॉ. निहारिका शर्मा (स्त्री रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. रघुवीर शर्मा (मेडिकल ऑफिसर, बिड़ला हॉस्पिटल) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए बिड़ला हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। शिविर के माध्यम से विभागीय कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श की सुविधा प्राप्त हुई।

No comments: