---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, September 19, 2026

तुलसी आश्रम पर महामंडलेश्वर श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज के पावन सानिध्य में मना राधाष्टमी महोत्सव का उत्साह




भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी, संत सेवा एवं धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं ने लिया भाग

शिवपुरी। श्रीराम जानकी तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर परिसर में राधाष्टमी महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। महामंडलेश्वर श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज के पावन सानिध्य में पूज्य गुरुदेव मौनी जी महाराज की पुण्यतिथि भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। राधाष्टमी के अवसर पर संत सेवा का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी त्रिलोकचंद्र अग्रवाल 'बल्लू भैयाÓ, बीड़ी नंबर 72 परिवार द्वारा संतों की विदाई कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। वहीं मां जानकी कथा एवं राधाष्टमी महोत्सव के मुख्य संयोजक श्रीमती अंजलि एवं देवेंद्र शर्मा 'लल्लू भैयाÓ परिवार सहित परिजनों संत कुमार शर्मा 'संताÓ, मुकेश शर्मा, अनिल शर्मा 'अन्नीÓ एवं देवांश शर्मा ने संत सेवा में सहभागिता की। परिवार के सदस्यों ने गुरुदेव भगवान का पूजन कर हवन में पुण्य आहुति अर्पित की और आयोजन में सहभागी बनकर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर पातालपुरी पीठाधीश्वर श्री बालक देवाचार्य जी महाराज के सानिध्य में आयोजित 10 दिवसीय मां जानकी कथा का भी श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन श्रवण किया। कथा के दौरान भक्तों ने धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों का लाभ प्राप्त किया। राधाष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में तुलसी आश्रम मंदिर परिसर में भव्य एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। संतों, श्रद्धालुओं एवं भक्तों की सेवा में बड़ी संख्या में सेवादारों और सहयोगियों ने सहभागिता निभाई। आयोजन के समापन अवसर पर कथा यजमान श्रीमती अंजलि-देवेंद्र शर्मा 'लल्लू भैयाÓ परिवार की ओर से सभी भक्तों, श्रद्धालुओं, संतजनों, सेवादारों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। महोत्सव के दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति एवं धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

No comments: