---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 26, 2019

भाजपा वाले फुस-फुसाएंगे, जब आप अपने 15 लाख किधर दे रहे हैं: सिंधिया

कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य ने भाजपा पर साधा निशाना

सिंधिया ने कहा-भाजपा ने 15 साल के कार्यकाल में जो नहीं कर पाया वह हमारी कांग्रेस की सरकार ने ढाई महीने में कर दिया
शिवपुरी। गुना-शिवपुरी से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में सभाओं और कर्ज माफी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। अपने प्रचार के दौरान ठर्रा गांव में एक सभा के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अब चुनाव के मौसम में भाजपा वाले अपने बिलों से बाहर निकल रहे हैं और जनता के बीच जा रहे हैं लेकिन आप (जनता) इनकी बातों में मत पड़ें। पड़ें। आना। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभा के मंच से मिमिक्री कर कहा कि किसानों की कर्जा माफी को लेकर भाजपा का दर-फु स शुरू हो गया है। आचार संहिता के बाद अब भाजपा वाले एकअक के कान में जाकर फुस फुस कर रहे हैं कि कर्जा ive नहीं हुआ। लेकिन जो लोग फुस.फुस कर रहे हैं उनके पीछे आप लोग बैठ जाते हैं और अपनी भी फुस-फुस उनके पीछे लगा देते हैं कि आपका 15-15 लाख का क्या हुआ। 
सभा के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भाजपा ने 15 साल के कार्यकाल में जो नहीं कर पाया वह हमारी कांग्रेस की सरकार ने ढाई महीने में कर दिया। हमारी कांग्रेस की सरकार ने 55 लाख किसानों के 40 हजार करो? रूपए का कर्जाive किया है। श्री सिंधिया ने कहा कि हमारा वादा था कि सरकार में आते ही कर्जा माफ होगा बिजली बिल हाफ होगा और यह करके दिखाया। अब जनता को जवाब देना है और भाजपा का सफाया करना है। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए श्री सिंधिया ने कहा कि इस केंद्र सरकार के कारण आज किसान परेशान हैं। महिलाएं संतुलित हैं और युवा बेरोजगार हो गए हैं। 
इस क्षेत्र की जनता में मेरा पारिवारिक संबंध है
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता से मेरा परिवार रिश्ता है। उन्होंने कहा कि इस माटी से मेरा पुश्तैनी संबंध है। मेरा इस क्षेत्र के विकास और उन्नति का संबंध है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है, वह हमेशा इसके लिए प्रयत्नशील रहेंगे। 
शिक्षा व स्वास्थ्य से इस क्षेत्र को जोड़ा गया
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस क्षेत्र को मैंने बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य व रेल सेवा से जोड़ा है। आज सतनवाड़ा के पास 165 करोड़ रुपये बजट का एनटीपीसी कॉलेज बन गया है। इसके अलावा 65 करोड़ का राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशिक्षण केंद्र और 250 करोड़ रुपये का बजट से मेडिकल कॉलेज बन गया है। इसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। साथ ही इस क्षेत्र में नई रेलडनियों का आगमन शुरू हुआ। आज दिल्लीए मुंबई से लेकर अमृतसर तक ट्रेनें हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से मेरा संपर्क केवल पांच साल का नहीं है। 

No comments: