---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 14, 2019

...माँ मुरादें पूरी कर दे हलुवा बाटूंगी, माँ राजेस्वरी मंदिर पर रात्रि जागरण आयोजित

स्वरांजली इवेंट्स एवं म्यूजिकल गु्रप की शानदार प्रस्तुति
शिवपुरी। शहर के प्राचीन मंदिर माँ
राजेस्वरी एवं माँ नागेश्वरी मंदिर पर चैत्र नवरात्रि की अष्टमी को विशाल भगवती जागरण आयोजित किया गया। अलसुबह तक चले इस कार्यक्रम में स्वरांजली इवेंट्स एवं म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार मंजू साहू, अंकित जैन, मुकेश आचार्य, आशीष जैन ओकटोपेड, अलख शाक्य ढोलक और विशाल पराड़कर ने कीबोर्ड पर संगत देकर मातारानी के भजनों पर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन कर रहे ग्रुप के मुकेश आचार्य ने गणेश वंदना गाकर की तत्पश्चात अंकित जैन ने ...मैया का चोला है रंग लाल, ...मेरी मैया ने कैसी सौगात दे दी, ...चलो बुलावा आया है, ...तूने मुझे बुलाया जैसे अनेक प्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति दी। जागरण में बाहर से आई मंजू साहू ने ...माँ मुरादे पूरी कर दे, ...हलुआ बाटूंगी, ...देख पंडा देख पंडा देख, ...शेरोवाली का आज जगराता है सहित माता के लांगुरिया भेंट की। कार्यक्रम का संचालन कर रहे मुकेश आचार्य ने करे भगत आरती माई दोई विरिया, रण में कूद पड़ी माँ काली सहित अनेक भेटे प्रस्तुति की। 

No comments: