---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 12, 2019

मैं मोदी जी की माला का एक पुष्प बनकर देश की सेवा करूंगा: विवेक शेजवलकर

लोकसभा प्रत्यशी विवेक शेजवलकर का कार्यकर्ताओ ने किया आतिशी स्वागत
शिवपुरी-जबसे भारत आजाद हुआ है तब से ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र पुरे देश व विश्व मे जाना जाता है इस  क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कै राजमाता विजयाराजे सिंधिया, पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी  जयभान सिंह पवैया ओर अब  नरेंद्र सिंह तौमर कर रहे हैं यह लोकसभा का टिकिट मुझे नहीं बल्कि
आप सभी कार्यकर्ताओं को मिला है आज देश में दो गुट है एक गुट वह जो मोदी को रोकना चाहता है व एक हम सब कार्यकर्ता हैं जो मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं यह सारे लोग सिर्फ मोदी जी से भयभीत है क्योंकि मोदी जी के पुन: प्रधानमंत्री बनने पर र यह सब भरष्टाचारी जेल में जाएंगे यह महाठगबंधन के लोग जो मोदी जी को चोर कह रहे हैं वह सभी लोग अपने आप को बचाने के लिए मोदी जी का विरोध कर रहे हैं क्योंकि वह सब जानते हैं कि यदि मोदी पुन: प्रधानमंत्री बनते हैं तो हम सब जेल में होंगे क्योंकि इन में से अधिकांश तो न्यायालय से जमानत पर बाहर घूम रहे हैं भारत दुनिया का तीसरा देश  है जिसने दूसरे देश में घुसकर आतंकवादियों पर कार्रवाई करने की ताकत हासिल की है जिस प्रकार मेरे पिताजी ने क्षेत्र की सेवा की है उसी तरह मैं भी आपकी सेवा में तत्पर रहूंगा उक्त उद्धार आज पोहरी ब करैरा क्षेत्र के विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में ग्वालियर लोकसभा प्रत्याशी एवं महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने व्यक्त किए।
आज ग्वालियर से चलकर बैराड़ भटनागर  पोहरी  करेरा करई नरवर मगरौनी में कार्यकर्ताओ से संपर्क  करते हुए लोकसभा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर पहुंचे जहाँ उनका जगह जगह आतिशी स्वागत हुआ। इसके साथ ही पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, ओमप्रकाश खटीक आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री श्री शैलेन्द्र बरुआ,लोकसभा क्लस्टर प्रभारी नरेन्द्र विरथरे,लोकसभा प्रभारी विजय दुबे, लोकसभा संयोजक अभय चौधरी,किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष लोकसभा सह संयोजक रणवीर सिंह रावत पूर्व विधायक प्रहलाद भारती जिला महामंत्रीओमी गुरु राजकुमार खटीक, जिला मंत्री जगदीश सिंह रावत ब्रजेंद्र सिंह तोमर पृथ्वीराज सिंह जादोन मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल हरिनारायण कुशवाहा मुरारीलाल धाकड़,सुनील गुप्ता, जयप्रकाश सोनी,धर्मेंद्र शर्मा,रामगोपाल चौधरी,देवेंद्र श्रीवास्तव,डॉ राकेश राठौर,शिवसिंह यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष सोनू विरथरे युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश चौहान सहितसैकड़ो कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।
कांग्रेगस सरकार के खिलाफ भाजपा का धरना आज 
भाजपा  जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने बताया कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार व उसके मुखिया कमलनाथ के बनते ही प्रदेश में उपज रही भ्रष्टाचारी नीतियों के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण पार्टी के  जिले नगर मोर्चा,प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि आज 13 अप्रैल शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला मुख्यालय पर माधव चौक पर धरना देंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता भी  धरने में शामिल होकर *मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचारी से जुड़े कनेक्शन तारों के खिलाफ आक्रोश धरना देंगे।

No comments: