---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 28, 2019

मोदी सरकार बनने के बाद आतंकियों को सीमा के अंदर नहीं घुसने दिया: स्वतंत्र देव

इस चुनाव में मैं तो निमित्त मात्र हूंएचुनाव इस क्षेत्र का देवतुल्य कार्यकर्ता लड़ रहा है: के पी यादवÓ
शिवपुरी-जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार केंद्र में आई है तब से एक भी आतंकवादी कश्मीर से घुसकर दिल्ली तक नहीं पहुंच पाया है उसे सीमा पर ही मार गिराया और जब भी उसने हमारी और आंख उठाने की कोशिश की तो हमने उसके घर में घुसकर परिणाम देने में भी देरी नहीं की कांग्रेसी आरोप लगाती है कि भगवा आतंकवाद भगवा आतंकवाद कभी हो ही नहीं सकता हम तो वसुदेव कुटुंबकम की बात करने वाले लोग हैं भगवा तो एक चींटी भी नहीं मार सकता हम क्या आतंकवाद करेंगे, नरेंद्र मोदी ने आज भारत को विश्व में अपना अलग स्थान बनाया है आज जल, थल, वायु के साथ साथ अंतरिक्ष में भी अपने दुश्मन को परास्त करने का काम मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है यह बात लोकसभा के प्रदेश प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह ने खनियाधाना में पिछोर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी केपी यादव ने कहा कि यह चुनाव साधारण लोकसभा चुनाव नहीं बल्कि ये देश की सुरक्षा और सम्मान का चुनाव है, इस चुनाव में मैं तो निमित्त मात्र हूं, चुनाव इस क्षेत्र का देवतुल्य कार्यकर्ता लड़ रहा है। श्री यादव ने कहा कि यहां के सांसद की केंद्र में सरकार रही और यह मंत्री भी रहे लेकिन क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने का कार्य उन्होंने कभी नहीं किया यह उद्योग मंत्री भी रहे मगर एक भी उद्योगए युवाओं के लिए रोजगार, मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज कुछ भी नहीं लगवा पाये इस लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक किसान परिवार खेती का कार्य करते हैं। प्रीतम लोधी ने कहा कि हमारे देश का विश्व में जो सम्मान बड़ा वो भाजपा सरकार और श्री मोदी जी की कार्यकुशलता के कारण। साथ ही आज देश के दुश्मन देश हमारे देश की ओर देखने से भी भय खाते हैं वो भी सिर्फ और सिर्फ हमारी सरकार की नीतियों के कारण। पुलमामा जैसे घटना का तत्काल जबाब देने का साहस सिर्फ और सिर्फ भाजपा और मोदी जी में ही है। बाद में सभी कार्यकर्ता सम्मेलन के उपरांत  भाजपा प्रत्याशी के साथ सभी कार्यकर्ता विशाल जुलूस के रूप में बस स्टैंड पहुंचे जहां विधानसभा भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया तथा बस स्टैंड मुख्य बाजार नगर परिषद चौराहा होते हुए बस्ती में जनसंपर्क किया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में  जगराम सिंह यादव नवल चौबे, रामकरण यादव, भानु जैन, बनवारी लाल श्रीवास्तव, सुनील लोधी, डॉ रीता  चौधरी, उर्मिला यादव, विशाल यादव, मनीष अग्रवाल, रईस यादव, रामकुमार यादव, उदय सिंह, राजेश लोधी, रंजीत राहोरा, उधम सिंह, करण लोधी, बृजमोहन मुखिया, बृजेंद्र चौबे, हर्ष त्रिपाठी, हरिगोपाल शर्मा, नवल किशोर चौबे सहित ग्राम केंद्र नगर केंद्र के पालक संयोजक प्रभारी एवं पिछोर विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा का विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन कोलारस एवं शिवपुरी में आज 
शिवपुरी-भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन कोलारस एवं शिवपुरी  में 29 अप्रैल को रखा गया है जिसमें लोकसभा प्रभारी श्री महेंद्र यादव एवं भाजपा लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर के पी यादव कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे यह विधानसभा सम्मेलन 29 अप्रैल को कोलारस विधानसभा का सम्मेलन कोलारस  में सुबह 11 बजे गोपाल जी गार्डन ए बी रोड एवम शिवपुरी विधानसभा का सम्मेलन  में दोपहर 1 बजे उत्सव बाटिका प्राइवेट बस स्टैंड के पास में आयोजित किया जा रहा है इसके उपरांत भाजपा प्रत्याशी माधव चोक होते हुए कोर्ट रोड पर जनसम्पर्कएएवम शाम 6 बजे करोदी रामजानकी मंदिर के पास में नुक्कस सभा तथा 7 बजे लुधावाली में नुक्कड़ सभा रखी गयी है इस विधान सभा सम्मेलन में विधानसभा में निवासरत समस्त भाजपा पदाधिकारी, मतदान केंद्र संयोजक, मतदान केंद्र प्रभारी. सह प्रभारी, ग्राम केंद्र नगर केंद्र के पालक संयोजक, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं विधान सभा में निवासरत समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।

No comments: