---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 28, 2019

मदद बैंक की अनोखी पहल : पौधों को ग्लूकोस की तरह चढ़ा रहे पानी की बोतल

शिवपुरी-चिलचिलाती धूप में जहां लोगों का हाल बेहाल है वही पेड़ पौधों का क्या हाल होगा यह विचारणीय है और इसी दर्द को ध्यान में रखते हुए शिवपुरी के मदद बैंक द्वारा आओ बनाएं हरी-भरी शिवपुरी अभियान के तहत सांसे हो रही कम आओ पौधे बताएं हम जैसे महत्वपूर्ण कार्य को करने का जिम्मा उठाया है। इसी के तहत मदद बैंक के सेवादारों द्वारा अनोखी पहल करते हुए पेड़ों पौधों को ग्लूकोस की तरह पानी की बोतल चढ़ाने का कार्य किया जा रहा है इसके पीछे तात्पर्य यह है कि इससे पानी की भी बचत होगी और पेड़ पौधे भी हरे-भरे बने रहेंगे। इस हेतु मदद बैंक के मुख्य सेवादार बृजेश सिंह तोमर पत्रकार ने बताया कि हमारे द्वारा जो पहल की जा रही है इससे हमारा पेड़ों को चिलचिलाती धूप में गर्मी से बचाने का प्रयास सार्थक नजर भी आ रहा है और  हमारी जन जन से अपील की है कि वह यदि अपने घरों में और आसपास सूख रहे पेड़.पौधों पर यह एक्सपेरिमेंट करें तो हरियाली को बचाया जा सकता है, उन्होंने बताया कि 400उस की बोतल को 24 से 36 घंटे तक चलाया जा सकता है इस बूंद बूंद पानी देने की प्रणाली से एक बूंद भी पानी व्यर्थ नहीं होता और हर बूंद पौधे की जड़ में जाती है और खाली होने पर हम इस बोतल को अपने भर सकते हैं उन्होंने यह ही बताया कि आप चाहे ग्लूकोस की चढ़ी हुई बोतलें इस कार्य में ले सकते हैं उन्होंने यह भी बताया कि यदि इस विधि को करने में किसी तरह की कोई परेशानी आती है तो आप पर्यटक स्वागत केंद्र छतरी रोड पर आकर इस फार्मूले को देख सकते हैं कि किस तरह हमारे द्वारा पेड़ पौधों को ग्लूकोज की बोतल के माध्यम से सीचा जा रहा है यह एक्सपेरिमेंट पूरी तरह से सफ ल है इसका प्रत्यक्ष प्रमाण देखने के लिए पर्यटक स्वागत केंद्र पर आ सकते हैं। आपको बता दें कि मदद बैंक द्वारा आओ सवारे अपना शिवपुरी अभियान के तहत कई तरह के कार्यक्रम समय.समय पर चलाए जाते हैं जिनका उद्देश्य जनहितार्थ होता है।

No comments: