---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, March 30, 2020

कोरोना से बचाव और राहत कार्य का जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा ने चलाया अभियान

शिवपुरी- धीरज रख प्रभु रहमत की बरखा बरसा देगा।
जिस मालिक ने दर्द दिया है वह दवा भी देगा।।
इन पंक्तियों के माध्यम से मानवता की सेवा ही जीवन का सर्वोत्तम कार्य है का यह संदेश दिया समाजसेवी संस्था जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा ने जिसकी अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका शिवहरे ने बताया कि आज देश भले ही कोरोना जैसी राष्ट्रीय आपदा से जूझ रहा है लेकिन धीरज रखने की आवश्यकता है जिस मालिक ने हमें दर्द दिया है वह हमें दवा भी जरूर देगा। इन्हीं पक्तियों के साथ जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया और ऐसे परिवार जहां मास्क और आवश्यक खाद्यान्न की कमी महसूस की जा रही थी उन परिवारों के बीच जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा ने पहुंचकर मास्क और खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया। श्रीमती प्रियंका शिवहरे ने बताया कि जब देश को रोना नामक बीमारी की महामारी से ग्रसित है तो हम सबका दायित्व बनता है कि जो लोग रोजमर्रा की जिंदगी में मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं उनकी मदद करें, क्योंकि ऊपर वाले ने हम सब को इतना सक्षम तो बनाया ही है इसलिए जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा ने कोरोना से बचाव और राहत कार्य का अभियान शुरू किया जो 1 हफ्ते का है उस अभियान के पहले दिन उन्होंने खोड़े पर जाकर 1 मीटर की दूरी बनाकर लोगों में डेढ़ सौ मास्क का वितरण किया और जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री का भी वितरण किया यह अभियान 1 हफ्ते तक चलेगा। इसमें अध्यक्ष प्रियंका शिवहरे और सचिव नीलम शिवहरे दोनों मास्क वितरण करने गई और साथ ही लोगों को कोरोना से बचाव के तरीके भी समझाएं और जेसीआई शिवपुरी सुवर्णा की यही कोशिश रहेगी कि जरूरतमंद लोगों को जल्दी से जल्दी राहत सामग्री और मास्क उपलब्ध करा सके।

No comments: