शिवपुरी। शहर में आज भी कई ऐसे सेवाभावी लोग है जो पीडि़त मानवता के बीच पहुंचकर वहां खाद्यान्न सामग्री है या नहीं है यदि नहीं है तो वहां खाद्यान्न सामग्री अपनी टीम के साथ मिलकर पहुंचाई जाए ऐसी व्यवस्था कर रहे है। इन्हीं समाजसेवियों में शामिल है शहर के शहर के चार समाजसेवी युवा गिर्राज ओझा, दीपक अग्रवाल, जितेंद्र सिंह राणा, गंगाधर गोयल जिन्होंने केवल शिवपुरी शहर ही नहीं बल्कि दूरदराज के ग्रामीण अंचलों में जाकर वहां गरीब, निर्धन, आदिवासी परिवारों के वस्तुस्थिति को देखा और उन परिवारों को राशन और खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया। यह सेवा गतिविधि लगातार जारी है जिसमें ग्राम नीमडांडा में सोमवार को नगर के 4 युवाओं ने जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते हुए खाने का सामान वितरित किया। यहां 70 परिवार के सदस्यों को किराना का सामान उपलब्ध कराया। जिसमे 5 किलो आटा, 1 किलो चावल, 1 किलो दाल के पैकेट प्रत्येक परिवार को मुफ्त दिए। शहर के जाने-माने युवा गिर्राज ओझा, दीपक अग्रवाल, जितेंद्र सिंह राणा, गंगाधर गोयल ने बताया कि कोरोना से बचाव के चलते लोग घरों में कैद हो गए हैं। आवाजाही रुक गई है ऐसे में गरीबों की मुसीबत बढ़ गई है इसलिए हम चारों ने निर्णय लिया है कि जरूरतमंद लोगों को जहां भी आवश्यकता होगी उनके बीच जाएंगे और नि:शुल्क किराने का सामान उपलब्ध कराएंगे। हर दिन उन्होंने अलग-अलग जगह पर जाकर लोगों को मदद करने की बात भी कही।
Monday, March 30, 2020
सेवाभावी लोगों ने 70 गरीब परिवारों के बीच वितरित किया खाद्यान्न का सामान
About Raju Yadav
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment