डीआईजी आर.एस.वत्स ने प्रोजेक्ट को सराहा और किया अवलोकन
शिवपुरी-वैश्विक स्तर पर फैली महामारी नोवल कोरोना वायरस से बचाव के लिए सिग्नल ट्रेनिंग स्कूल भा.ति.सी.पु.बल शिवपुरी द्वारा सभी यथासंभव प्रयास किए जा रहे है जिनमें से एक हैंडवॉश क्लीनिंग प्रोजेक्ट तैयार किया गया है जिसमे हाथ का प्रयोग किये बिना ही पैरों की सहायता से भी इसे चलाया जा सकता है।
ज्ञात हो कि जानलेवा वायरस कोरोना से बचाव के लिए आईटीबीपी संस्थान के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) आर.एस.वत्स द्वारा कैम्प के सभी पदाधिकारियों में सोशल डिस्टेन्स बनाए रखने, सभी मैसों में कर्मियों के द्वारा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने हेतु मार्किंग करवाने के लिए एवं हैंडवॉश प्वाईन्ट हेतु निर्देशित किया गया था चूंकि इस संस्थान में विभिन्न कोर्स चलाए जाते है जिसमें सैकड़ों प्रशिक्षणार्थी और रोजनामचा में इन्द्राज के लिए आये विभिन्न फॉरमेशनों के कर्मियों के हाथ धेाने के लिए हैंडवॉश क्लीनिंग प्रोजेक्ट बनाया गया है चूंकि पहले हाथ धोने के लिए सीधे ही सोप डिस्पेन्सर और टोंटी को दबाया जाता था जिससे उस पर हाथ में पहले से लगे जम्र्स के चिपकने की संभावना ज्यादा होती थी इससे बचाव के लिए संस्थान के सूबेदार मेजर निरीक्षक/दूरसंचार प्रेम सिंह के कुशल मार्गदर्शन और आईटी एण्ड टीईएम कोर्स-05 के अथक प्रयास से सि./पायनियर रोहताश कुमार द्वारा इस प्रोजेक्ट को तैयार किया गया है। जिसका डेमो हव./दूरसंचार रामसिंह द्वारा कुशलतापूर्वक दिया गया। उक्त प्रोजेक्ट का निरीक्षण संस्थान के डीआईजी श्री वत्स ने किया और इस प्रोजेक्ट को खूब सराहा और कहा कि भविष्य में ऐसे और इनोवेटिव प्रोजेक्ट को बनाये जाने की जरूरत है। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी राजेश चौधरी, उपसेनानी संजय सिंह, के.वेंगदेशन, सहायक सेनानी सुर्कमपाल, निरीक्षक दूरसंचार रमेशचन्द, प्रेम सिंह व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment