शिवपुरी-कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए न केवल जिला प्रशासन बल्कि पुलिस विभाग का अमला सतर्क होकर काम कर रहा है। सोमवार को बचाव संबंधी तैयारियां को लेकर पुलिस व प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई और अधिकारियों को उनके कर्तव्य का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर आर.आर.बालोदिया समस्त अनुविभागों के एसडीएम, एसडीओपी, जनपद सीईओ, सीएमओ और विकासखंड चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे। बैठक में समस्त विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो लोग विदेश से वापस आए हैं जिन्हें होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया है उनसे संपर्क में रहते हुए उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लेना है और जो बाहर से श्रमिक आ रहे हैं उन्हें उनके गांव में घरों में ही होम क्वॉरेंटाइन में रखना है।
सीएमओ और सीईओ को निर्देश, जरूरतमंदों को खाना उपलब्ध कराएं
सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी जरूरतमंद बेसहारा गरीब को भोजन की जरूरत है तो उसे राशन अथवा भोजन उपलब्ध कराया जाए। नगर पालिका क्षेत्र में कम्युनिटी किचन संचालित करना है जिससे जरूरतमंदों तक खाना पहुंचे।
डरने की जरूरत नहीं बल्कि सावधानी से करें बचाव
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में मानवतावादी दृष्टिकोण के साथ काम करना है जिन लोगों को मदद की आवश्यकता है तत्काल मदद पहुंचाएं। उन्होंने आमजनों से भी अपील की है कि लॉकडाउन का पालन करें। यह आपकी सुरक्षा के लिए हैए यदि कोई व्यक्ति बाहर से आता है तो डरने की जरूरत नहीं है और किसी प्रकार का गलत व्यवहार ना करें। ऐसे व्यक्तियों को घर में ही क्वॉरेंटाइन में रखना है। किसी को भी यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना दे सकते हैं।
फ्लोर मिल्स एवं गेहूं से उत्पाद बनाने वाले निर्माताओं को गेहूं निर्धारित दर पर क्रय किया जाएगा
शिवपुरी-भारतीय खाद्य निगम द्वारा ओपन मार्केट सेल स्क्रीम (ओएमएसएसडी)अंतर्गत गेहूं के फ्लोर मिल्स एवं गेहूं से विभिन्न उत्पाद बनाने वाले निर्माताओं को उनकी क्षमता अनुसार बिना ऑन लाईन निविदा के गेहूं निर्धारित दर पर क्रय किया जा सकेगा। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि यह व्यवस्था गेहूं को क्रय कर उसके पुन: विक्रय करने के लिए ले जाने हेतु नही है। क्रेता द्वारा भारतीय खाद्य निगम के संभागीय प्रबंधक को जानकारी प्रदाय की जानी होगी। क्रेता द्वारा जानकारी संबंधित संभागीय प्रबंधक के ई.मेल पर भेजी जा सकती है। उपरोक्त प्रक्रिया में किसी प्रकार की अन्य जानकारी हेतु डीएसएम चंद्रेश ठाकरे से मो.09109192812 पर संपर्क किया जा सकता है।
सार्थक मोबाइल एप से होगी कोविद.19 मरीजों की निगरानी
शिवपुरी-राज्य शासन द्वारा कोविद.19 के संभावित मरीजों की मानिटरिंग के लिए सार्थक नामक मोबाइल एप विकसित किया गया है। स्वास्थ्य आयुक्त प्रतीक हजेला ने सभी जिला कलेक्टर को निर्देशित किया है कि क्योरेंटाइन किए गए सभी संभावित मरीज और कोरोना पॉजिटिव मरीजों को इस एप पर रजिस्टर कर उनकी प्रतिदिन मानिटरिंग सुनिश्चित की जाए। मैप आईटी द्वारा विकसित इस एप में होम क्योरेंटाइन व्यक्ति की यूजर आई.डी.बनाकर उसका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। एप से व्यक्ति की जियो मैपिंग होगी और उसकी गतिविधियाँ भी चिन्हित की जा सकेंगी। प्रभावित व्यक्तियों की हेल्थ रिपोर्टिंग भी सार्थक एप से सुनिश्चित की जा सकेगी।
No comments:
Post a Comment