---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, March 29, 2020

मासूम मायुराज व विक्रमादित्य ने दिया कोरोना वायरस को लेकर संदेश

शिवपुरी-कोरोना वायरस को लेकर जब बच्चे भी जागरूक हो गए और वह अपनी जागरूकता के माध्यम से अन्य लोगों को भी जागरूक कर रहे है और इस जागरूकता में सोशल मीडिया एक महती भूमिका निभा रही है। जिसमें शहर के व्ही.आर.भवन निवासी पत्रकार विक्रम सिंह रावत के होनहार पुत्र 7 वर्षीय मायुराज व 4 वर्षीय विक्रमादित्य रावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को कोरोना वाचव को लेकर संदेश जारी किया है जिसमें यह बच्चे बता रहे है कि किस प्रकार से हमें कोरोना वायरस को लेकर अपना बचाव करना है जिसमें हाथा धोना, दूर रहकर बात करना, शासन के नियमानुसार घरों में ही रहना, आवश्यक कार्य हो तभी बाहर निकलना इस तरह की समझाईश मायुराज और विक्रमादित्य सोशल मीडियाम के माध्यम से जारी संदेश में दे रहे है जो कि इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है और यह संदेश कई ग्रुपों में जाकर लोगों के लिए जागरूकता का काम करने वाला सिद्ध हो रहा है। यह संदेश ना केवल वाट्सएप बल्कि फेसबुक, यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल साईटों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।  

No comments: