---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, March 29, 2020

रोटरी क्लब की अनूठी पहल, वायपास रोड पर लगाया लंगर

शिवपुरी- सेवा के क्षेत्र में अपने सेवाभावी संकल्पों के साथ पीडि़त मानवता के लिए आगे आकर रोटरी क्लब शिवपुरी द्वारा अनूठी पहल की गई है। जिसमें रोटरी क्लब अध्यक्ष अजय बिन्दल, सचिव लव अग्रवाल, जिनेश जैन के साथ सभी रोटेरियन साथियों के साथ मिलकर पोहरी चौराहे के समीप पुलिस कंट्रोल रूम के सामने दूर-दराज से अपने घर जा रहे लोगों के लिए खान-पान की स्टॉल लंगर के रूप में लगाई गई। यहां गुजरात से करीब हजारों व्यक्ति निकल रहे है जो प्रतिदिन यहां 24 घंटे चल रही लंगर में भोजन ग्रहण कर अपने गतंव्य की ओर आगे बढ़ रहे है। अधिकांश लोगों में ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना, मौ, सबलगढ़ सहित अन्य दूर-दराज इलाकों के रहने वाले थे जिन्हें भोजन कराने की जिम्मेदारी रोटरी क्लब द्वारा उठाई गई और इस दौरान देर रात तक भी लोग यहां से गुजरते है तो उन्हें भोजन के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता और भरपेट भोजन ग्रहण करने के बाद भी लोग अपने आगे गतंव्य की ओर रवाना होते है साथ ही इन लोगों द्वारा भेाजन ग्रहण करने के पश्चात अपनी मुस्कान के जरिए रोटरी क्लब की इस अनूठी व्यवस्था को सराहा जा रहा है। सुबह 10 बजे से देर रात तक यहां इस रोड़ से गुजरने वाले भारी वाहनों, चार पहिया, दुपहिया एवं पैदल राहगीरों के लिए रोटरी क्लब द्वारा भोजन व्यवस्था लंगर के रूप में की गई है।  

No comments: