सुश्री इंदु जैन ने गठित की जिला कार्यकारिणीशिवपुरी-कांग्रेस महिला इकाई संगठन को गति और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से लगातार शिवपुरी जिले के दौरे पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन द्वारा महिलाओं को एकत्रित कर संगठन से जोडऩे का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर से महिला कांग्रेस कार्यकारिणी में पांच महिला कार्यकर्ताओं को जिला महिला कांग्रेस में पदाधिकारि बनाया गया है।
इन्हें महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन द्वारा मप्र कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती माण्डवी सिंह चौहान, राज्यसभा सदस्य दिग्जिय सिंह, पूर्व मंत्री एवं पिछोर विधायक केपी सिंह के निर्देशन में महिला कांग्रेस में शामिल गया है जिनमें रामसखी जाटव जिला उपाध्यक्ष, मुमताज खान जिला महासचिव, आफरोज खान जिला महामंत्री, गुडिया हरकिशोर रावत सतनवाडा ब्लॉक अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष पुष्पा वैश्य शिवपुरी को मनोनीत कर जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
सुश्री इंदु जैन के द्वारा संपूर्ण जिले भर में महिला कांग्रेस कमेटी को अधिक से अधिक संख्या में जोड़कर संगठनात्मक रूप से मजबूत किए जाने को लेकर संगठन विस्तार निरंतर जारी है। महिला कांग्रेस की इन मनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन को आश्वस्त किया हैकि वह दी गई जिम्मेदारी का संगठन की नीति के तहत पूर्ण करेंगी और शिवपुरी जिले में महिला कांग्रेस पार्टी को सशक्त व मजबूत बनाने के लिए संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करेंगी।
No comments:
Post a Comment