शिवपुरी- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण यादव गत दिवस शिवपुरी प्रवास पर आए। यहां स्थानीय कांग्रेसियों द्वारा अरूण यादव का जोरदार स्वागत किया गया वहीं स्वागत समारोह के पश्चात वह स्थानीय फतेहपुर मार्ग पर निवास करने वाले किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामसिंह यादव के निवास पर पहुंचे जहां सर्वप्रथम रामसिंह यादव व उनके परिजनों सहित उपस्थित कांग्रेसियों ने अरूण यादव व विधानसभा प्रभारी पोहरी पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर रामसिंह यादव के निवास पर कांग्रेसजनों की बैठक आयोजित की गई जिसमें पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण यादव ने सभी कांग्रेसियों को पार्टी अनुशासन का पाठ पढ़ाया और पोहरी विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दी, बताया कि किस प्रकार से 15 माह के कांग्रेस शासन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जनता के हितों का ख्याल रखा, किसानों के ऋण माफ किया, भू-माफियाओं को पनपने नहीं दिया लेकिन आज की भाजपा सरकार ने सब मटियामेट कर दिया, भय-भूख और भ्रष्टाचार की यह भाजपा सरकार है इसलिए जनता को बताए कि भाजपा ने विधायकों को खरीदकर जनता की चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिराया है इसलिए जनता अब भाजपा प्रत्याशी को सबक सिखाए और कांग्रेस प्रत्याशी को मत देकर उसे विजयी बनाए।
इस अवसर पर रामसिंह यादव ने पोहरी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों पर प्रकाश डाला और मूलभूत समस्याओं के साथ-साथ किसान, आमजन और मुख्य समस्याओं के साथ इन दिनों पोहरी में जनता के हितों के साथ होने वाले शोषण को रोकने की बात कही ताकि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जनता अपना मत दे सके। इस दौरान पोहरी विधानसभा प्रभारी राजकुमार पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को संबेाधित किया और एकता का सूत्र वाक्य दिया ताकि सभी मिलकर भाजपा के प्रत्याशी को उप चुनाव में मिलकर सबक सिखाए।
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। इस स्वागत समारोह से पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अरूण यादव प्रभावित हुए और उन्होंने रामसिंह यादव को पोहरी विधानसभा में सक्रिय रूप से कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान किया साथ ही विश्वास दिलाया कि जो भी सर्वे रिपोर्ट गई है यदि उसमें रामसिंह यादव का नाम भी शामिल है और वह बेहतर प्रत्याशी हैं तो सर्वे रिपोर्ट अनुसार जो भी फैसला होगा आने वाले समय में बता दिया जाएगा। ई। अंत में सभी के प्रति आभार रामसिंह यादव के अनुज महेन्द्र सिंह यादव के द्वारा व्यक्त किया गया।
No comments:
Post a Comment