---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, February 11, 2021

भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश मंत्री ने ली प्रेसवार्ता, केन्द्रीय बजट पर की चर्चा


आत्मनर्भिर भारत के हित में केन्द्रीय बजट : मदन कुशवाह

शिवपुरी-केन्द्री की मोदी सरकार में पहली बार वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के द्वारा कोरोना काल में पेपरलैस बजट प्रस्तुत किया गया है जिसमें आत्मनिर्भर भारत को लेकर केन्द्र का यह बजट जनहित में उपयोगी साबित होगा, इस बजट में मुख्य रूप से आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप दिखाई दिया है इसके अलावा बजट में छह आधार स्तम्भ रहे है जिनमें स्वास्थ्य और कल्याण, भौतिक और वित्तीय पूंजी एवं अवसंरचना, आकांक्षी भारत के लिए समावेशी विकास, मानवपूंजी में नवजीवन का संचार करना, नव प्रवर्तन और अनुसंधान एवं विकास व नयूनतम सरकार ओर अधिकतम शासन का ध्यान रखा गया है। केन्द्रीय बजट पर यह प्रतिक्रिया और चर्चा की मप्र भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश मंत्री मदन कुशवाह ने जो स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित केन्द्रीय बजट को लेकर प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनू बिरथरे, नगर मंडल अध्यक्ष के.पी. परमार व पूर्व नपाध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह मौजूद रहे। इस दौरान केन्द्रीय बजट को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार के बजट के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदेश मंत्री मदन कुशवाह द्वारा दी गई।                                                 
प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष ने ली अनशन पर बैठे परिवार की सुध, लगाया कलेक्टर को फोन                                                         
भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में जब पत्रकार रशीद खान द्वारा एक सवाल किया गया कि प्रदेश मंत्री के रूप में मदन कुशवाह  जी आए और केन्द्रीय बजट की जो जानकारी है वह सभी को दी और अगले ही दिन आप सभी समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित व प्रसारित भी हो जाऐंगें लेकिन वह जनता जो सरकार के लिए अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठी है उसकी सुध कौन लेगा, यहां पत्रकार का इशारा दो दिनों से बैठे उस परिवार की ओर था जो ग्राम धमधौली नरवर के परिजन है और यहां जिला मुख्यालय पर अपनी भूमि सीमांकन को लेकर दो दिनों से धरने पर बैठने को बाध्य हुए है जब उनकी इस समस्या का संबंधित एसडीएम, तहसीलदार ने निराकरण नहीं किया तो वह जिला मुख्यालय आए और यहां कलेक्टर अक्ष्य कुमार सिंह के समक्ष ही कलेक्ट्रेट सभागार में आमरण अनशन पर बैठ गए। इस संबंध में जानकारी लगते ही मौके पर ही जिला भाजपा अध्यक्ष राजू बाथम ने संबंधित मामले को लेकर जिला कलेक्टर अक्ष्य कुमार सिंह से जानकारी प्राप्त की और पीडि़त की समस्या का निराकरण करने के ना केवल निर्देश दिए बल्कि इस संबंध में कार्यवाही होकर अवगत कराने की बात भी कही।

No comments: