Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, March 27, 2021

कलेक्टर ने किया चनाए मसूर सरसों के खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण



शिवपुरी/कोलारस
-शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने चनाए मसूर और सरसौ के खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। 27 मार्च से चना की खरीदी प्रारंभ कर दी गई हैं। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र प्रभारी को खरीदी संबंधित कुछ सुझाव दिए जिससे खरीदी सुगमता पूर्वक हो सके। कलेक्टर ने गोदाम मालिकों को आने वाले किसानों की सुविधा जैसे वैठक व्यवस्था करने का आदेश दिया। कलेक्टर ने सेसई स्थित गरिमा वेयर हाऊस के निरीक्षण में कहा कि गोदाम मालिक और सोसायटी प्रबंधक एक दूसरे के साथ मिलकर खरीदी को सफल बनायें। इस अवसर पर जिलाधीश अक्षय कुमार सिंह के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

विपरण सहकारी संस्था मर्यादित करेरा द्वारा चना,मसूर,सरसों खरीदी केंद्र माँ शारदा वेयर हाउस का शुभारंभ

शिवपुरी/करैरा- मार्केटिंग करैरा द्वारा मा शारदा वेयर हाउस करैरा पर समर्थन मूल्य पर चनाए मसूर व सरसो खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का शुभारंभ तहसीलदार जी.एस.बैरवा द्वारा किया गया। संस्था द्वारा केंद्र पर सभी ब्यवस्था कर ली गयी है। जानकारी देते हुए प्रबंधक भगवत सक्सेना ने बताया कि  मास्कए सेनेटाइजरए व शोसल डिस्टेंस का शत प्रतिशत पालन किया जा रहा है। 

कृषकों को समर्थन मूल्य चना 5100 रु, मसूर 5100 रु, सरसो 4650 रु प्रति किवंटल भुगतान किया जाएगा, जिसके लिए समिति द्वारा कृषकों के मोबाइल पर मैसेज किये जायेंगे, उसी के अनुसार कृषक अपना माल लेकर केंद्र पर विक्रय हेतु आ सकते है। यह खरीदी 27 मार्च से प्राम्भ होकर दो माह तक चलेगी, जो सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक खरीदी की जाएगी। शनिवार, रविवार अवकाश रहेगा। पंजीकृत कृषक अपनी फसल को सुखाकर व साफ  करके ही केंद्र पर लावे। इस अवसर पर नोडल अधिकारी महेंद्र त्रिपाठी (आरएईओ), राजस्व निरीक्षक विनोद सोनी, संस्था प्रबंधक भगवत सहाय सक्सेना, केंद्र प्रभारी राजेश राहुरीकर, संदीप तोमर, गोदाम मालिक धर्मेन्द्र जैन, शिवम चौरसिया, संतोष कोली सहित अन्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment