---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, August 18, 2021

बाढ़ पीडि़त परिवारों के बीच पहुंचे एकता परिषद के संस्थापक सदस्य


एकता परिषद हर मुश्किल घड़ी में आदिवासियों के साथ खड़ा  : संस्थापक राजगोपाल

शिवपुरी-बीते दिनों जिले में अति वर्षा के कारण आयी बाढ़ से प्रभावित हुए आदिवासी बाहुल्य गांव दिगोद एवं डोडियाई में एकता परिषद के संस्थापक राजगोपाल पीव्ही ने पहुंच कर प्रभावित परिवारों से चर्चा कर राहत सामग्री की किट भेंट की। बाढ़ पीडि़त सभी परिवारों को 10 किलो आटा, दाल, चावल, एक लीटर तेल तथा मसाले दिए गये। उन्होंने दोनो गांव में महिलाओं को साड़ी देकर आने वाले रक्षाबंधन त्योहार की भेंट प्रदान की।

    इस अवसर पर गांव में उपस्थित परिवारों से चर्चा करते हुए राजगोपाल ने कहा कि आदिवासी समाज को एकता में रहकर कार्य करने की आवश्यकता है ताकि समाज में व्याप्त गरीबी अन्याय से मिलकर सामूहिक रूप से मुकाबला कर सके। एकता परिषद समाज के साथ हर मुश्किल घड़ी में साथ देता रहेगा। आदिवासी समाज की बिपदा की जानकारी मिलते ही संगठन तुरंत राहत अभियान शुरू कर देता है। इसलिए आप लोग मिलकर गांव गांव में संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में काम करें। 

कार्यक्रम में एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रनसिंह परमार, एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव अनीश कुमार, एकता परिषद के प्रांतीय संयोजक डोंगर शर्मा, मुंबई के समाजसेवी यतीश भाई, मानव जीवन विकास समिति कटनी के सचिव निर्भय सिंह, महत्मा गांधी सेवा आश्रम से खुशबू चौरसिया, मीडिया सेंटर ग्वालियर के कुलदीप तिवारी एव एकता परिषद शिवपुरी के जिला संयोजक रामप्रकाश शर्मा तथा महात्मा गांधी सेवा आश्रम के स्थानीय कार्यकर्ता उपिस्थित रहे।

No comments: