शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करैरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम पपरेडू में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुखदेव रावत अपने डेरा के पास बनी कुठरिया में अवैध हथियारों का निर्माण करा रहा है। सूचना पर 27 जनवरी 2026 को पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। वहां से सुखदेव रावत (42) निवासी पपरेडू एवं परशुराम झा (40) निवासी जिला झांसी (उ.प्र.) को पकड़ा गया। मौके से 12 व 315 बोर के कुल 07 अवैध हथियार, 05 जिंदा कारतूस, 37 खाली खोखे तथा हथियार निर्माण में प्रयुक्त मशीनें व उपकरण बरामद किए गए। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना करैरा में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:
Post a Comment