शिवपुरी- शिवपुरी नगर में 13 वर्ष बाद होने जा रहे ऐतिहासिक श्री पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में अपना सानिध्य प्रदान करने के लिए परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य भगवन श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावी शिष्य पूज्य मुनि श्री 108 अभय सागर जी महाराज पूज्य मुनि श्री 108 प्रभात सागर जी महाराज एवं पूज्य मुनि श्री 108 निरीह सागर जी महाराज ससंघ आज 25 नवम्बर गुरूवार को सुबह 8 बजे के लगभग शिवपुरी नगर में प्रवेश करेंगे। मुनि श्री अभय सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश शिवपुरी गुना वायपास सुबह 8रू30 बजे होगा वायपास से चल कर झांसी तिराहे होते हुए महावीर जिनालय से होकर छत्री जैन मंदिर पर धर्म सभा होगी। उक्त जानकारी श्री पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति शिवपुरी के द्वारा प्रदाय की गई। इस दौरान पूज्य मुनिसंघ के नगर प्रवेश को लेकर सभी साधर्मीजनों से आग्रह है कि अपने इष्ट मित्रों सहित महाराज श्री के नगर आगमन के समय अपने-अपने द्वार पर मुनि संघ का पाद प्रक्षाल एवं आरती उतारकर नगर आगमन के समय जुलूस में सम्मिलित होकर पूज्य मुनि संघ की आगवानी कर धर्म प्रभावना में सहभागी बन पुण्यार्जन करें।

No comments:
Post a Comment