Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Wednesday, November 24, 2021

जिला महिला कांग्रेस के तत्वाधान में महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी को लेकर निकाली गई जन जागरण अभियान रैली


शिवपुरी
-मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ व महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अर्चना जायसवाल के निर्देशन में पूर्व मंत्री एवं पिछोर विधायक के पी सिंह के निर्देशानुसार महिला जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन के द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी का विरोध करते हुए विभिन्न वार्डो में जन जागरण अभियान के रूप में रैली निकाली गई। यहां जन जागरण अभियान रैली के माध्यम से महिला कांग्रेस ने वार्ड वासियों को बढ़ती हुई महंगाई के प्रति जागरूक किया साथ ही केंद्र सरकार के द्वारा बेरोजगारी और आर्थिक मंदी को लेकर भी जन जागरूकता अभियान चलाया।

वही महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदु जैन ने दौरान कहा कि जिस प्रकार से बढ़ती हुई महंगाई बढ़ रही है उससे अपराध घटित हो रहे हैं और क्राइम की घटनाओं में इजाफा हो रहा है, उन्होंने कहा जिस तरह से आर्थिक मंदी और बेरोजगारी बढ़ रही है उसी प्रकार से युवाओं और व्यवसायियों का व्यापार भी विलुप्त हो चुका है और वह अपराध की ओर बढ़ रहे हैं इसलिए इस आर्थिक मंदी पर नियंत्रण आवश्यक है अन्यथा देश विनाश की कगार पर पहुंच जाएगा। 

महिला कांग्रेस का यह प्रदर्शन बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक मंदी सहित स्थानीय समस्याओं एवं भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ  जन जागरण पद यात्रा गायत्री माता मंदिर से प्रारंभ होगर नगर की लाल कोठी होते हुए वार्ड 35, 36 में  व आसपास के क्षेत्रों में निकाली गई। 

इस दौरान इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुश्री इंदु जैन के साथ वरिष्ठ महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा वैश्यए प्रदेश महासचिव श्रीमती ज्योति धाकड़ए सेवादल अध्यक्ष श्रीमती रुपाली खंडेलवालए महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शिल्पी राठौर, शहर अध्यक्ष राजकुमारी खान, रेखा जाट, अंजू भदौरिया, मीना जाटव, संगीता खत्री, भावना खरे, प्रियंका, विनीता भरत लखन, गीता खटीक, पिछड़ा वर्ग कांगे्रस महिला अध्यक्ष शिवानी राठौर, शिवानी राय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल, महासचिव भरत रावत, रामकुमार यादव, आलोक शुक्ला, नवीन शर्मा, सुरेश कुशवाह, वीरेन्द्र खटीक सहित कांग्रेस के विभिन्न संगठन महिला कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस व शहर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने इस महंगाई के विरूद्ध हो रहे प्रदर्शन में शामिल होकर जन-जन को जन-जागरण रैली के माध्यम से जागरूक किया।

No comments:

Post a Comment