Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, November 2, 2021

पृथ्वीपुर में जनता ने भाजपा पर विश्वास जताकर वर्षों का इतिहास बदला : राज्यमंत्री रंाठखेड़ा


भाजपा प्रत्याशी शिशुपाल यादव के पक्ष में प्रचार-प्रसार की राज्यमंत्री को मिली थी जिम्मेदारी, जिसे बखूबी निभाया

शिवपुरी/पोहरी। प्रदेश के निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा में उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी शिशुपाल यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी नितेंद्र राठौर को हराकर भारी मतों से विजयश्री प्राप्त की है। पृथ्वीपुर उपचुनाव में मप्र के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री एवं पोहरी विधायक सुरेश धाकड़ राठखेड़ा को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जीत हासिल कराने की जिम्मेदारी पार्टी आलाकमान द्वारा सौंपी गई थी। इस दौरान उनके द्वारा गली.गली घूमकर आमसभाओं को संबोधित किया और भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं से जनता को अवगत कराया। 

आज भाजपा प्रत्याशी शिशुपाल यादव के पक्ष में परिणाम आने के बाद राज्यमंत्री श्री राठखेड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पृथ्वीपुर में हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय नेता केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और समस्त भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत रंग लाई है और सामंतवाद को समाप्त किया है। यह एक राजा और गरीब की लड़ाई थी जिसमें जनता ने गरीब के पक्ष में निर्णय लेकर पृथ्वीपुर में कांग्रेस के 25 वर्षों के इतिहास को बदला है। इस बार जनता ने कांग्रेस को नकारते हुए भाजपा पर विश्वास जताया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार है, भाजपा जो कहती है वह करती है।

यह भाजपा का विकास बोल रहा है। श्री राठखेड़ा ने कहा कि 14 महीने कांग्रेस की सरकार रही थी, सारी योजनाएं कमलनाथ ने बंद कर दीं थीं। हमारे मुख्यमंत्री ने सभी योजनाओं को चालू किया उसी का नतीजा है कि जनता को मुख्यमंत्री पर विश्वास है। जनता का दिल यदि किसी ने जीता तो वह मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जीता। मैं आप सभी को धन्यवाद देता हूं। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता बृजेंद्र सिंह के निधन के चलते इस सीट पर उपचुनाव कराया हुआ।

No comments:

Post a Comment