---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, January 9, 2022

राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने पोहरी क्षेत्र के ओलावृष्टि प्रभावित ग्रामों का किया दौरा


वरिष्ठ अधिकारियों को दिए फसल का सर्वे कराने के निर्देश

शिवपुरी/पोहरी-शनिवार रात्रि में हुई ओलावृष्टि से पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सकतपुरए आकुर्सीए सिल्परीए देवपुरए हर्रईए बरखेड़ीए डावरपुराए एवं रायपुर आदि ग्रामों में किसानों की खेत में लहलहाती फसल खराब होगई। किसानों की खराब हुई फसल को देखने मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के उपाध्यक्ष ;राज्यमंत्री दर्जाद्ध पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने ओलावृष्टि से प्रभावित हुए ग्रामों का दौरा किया।

इस दौरान प्रहलाद भारती ने किसानों के खेतों में पहुंचकर उनकी खराब फसल को देखकर किसानों से बात की साथ ही किसानों को हुए इस नुकसान की भरपाई हेतु वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र सर्वे कराने के निर्देश दिए। प्रहलाद भारती ने ओलावृष्टि से पीढित किसानों को आश्वासन दिया है कि प्रदेश की शिवराज सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामों में खराब हुई फसल का शीघ्र सर्वे होगा और जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जाएगी।

No comments: