Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Tuesday, January 4, 2022

राष्ट्रीय संतों एवं संगठन सदस्यों की सर्व सम्मति राष्ट्रीय अध्यक्ष बने विक्रम सिंह रावत



जानकी सेना संगठन का वार्षिक अधिवेशन में हुआ संत समागम, ससम्मान हुआ हजारों आदिवासियों को किए वस्त्र वितरण

शिवपुरी- राष्ट्र शांति महाअभियान के तहत कार्यरत सेवाभावी संस्था जानकी सेना संगठन का 7वां वार्षिक अधिवेशन स्थानीय एबी रोड़ पड़ौरा स्थित एमव्हीआर पार्किंग परिसर में किया गया। यहां राष्ट्रीय महाधिवेशन 2022 के इस कार्यक्रम में संत समागम एवं सामूहिक सेवा हजारों आदिवासीयों को गर्म वस्त्र कम्बल वितरण समारोह महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज के मार्गदर्शन में किया गया। 

इस दौरान राष्ट्रीय संतो एवं संगठन सदस्यों की सर्वसम्मति से मां जानकी सेना संगठन के अखिल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह रावत का मनोयन किया गया जिस पर नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने अपने इस मनोनयन पर संगठन नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए संगठन को भरोसा दिलाया कि वह इस संगठन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए प्राण-प्रण से कार्य करेंगें और राष्ट्रीय संगठन विस्तारक महामण्डलेश्वर पुरूषोत्तमदास जी महाराज के पावन सानिध्य में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को गतिमान बनाए रखने के लिए विस्तार किया जाएगा। 

इस दौरान समारोह स्थल पर संगठन की ओर से 21 किलो का बड़ा हार बनवाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बने विक्रम सिंह रावत का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया और फिर हुआ संतों का आशीर्वचन दिए। कार्यक्रम में बिहार के पटना से आए स्वामी प्रियम जी महाराज राष्ट्रीय संरक्षक (जेएसएस) उत्तर प्रदेश के संत सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष नवीन गिरी महाराज, अयोध्या के हनुमानगढ़ी से महेश दास जी महाराज, नेपाल से राम किशोर दास महाराज, मां जानकी सेना संगठन के दिल्ली प्रभारी रोहिणी दिल्ली से नवल किशोर जी महाराज, राष्ट्रीय संगीतकार अन्नपूर्णा मंदिर हिमाचल प्रदेश के अविचल दास जी महाराज, वृंदावन (जेएसएस) प्रभारी राष्ट्रीय कथा वाचक भागवताचार्य वेद बिहारी जी महाराज के अलावा अनेकों संत शामिल थे। 

कार्यक्रम के अंत में सभी संतों का शॉल श्रीफल एवं मां जानकी सेना संगठन की स्मारिका देकर सम्मान किया गया। बता दें कि मां जानकी सेना संगठन का विस्तार अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हो रहा है भारत के अलावा मां जानकी सेना संगठन की शाखाएं अब विदेशों तक फैलना प्रारंभ हो चुकी है।

No comments:

Post a Comment