---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, January 9, 2022

अतिदुर्लभ रेयर ब्लड ग्रुप थैलेसिमिया पीडि़त मुस्कान पाल को किया डोनेट


शिवपुरी-
जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज को जब अतिदुर्लभ रेयर ब्लड ग्रुप की आवश्यकता हुई तो पीडि़त परिजन अस्पताल में ही भटकते रहे वहीं दूसरी ओर जब यह जानकरी रक्त उपलब्ध कराने का कार्य करने वाली सेवाभावी संस्था जय माई मानव सेवा समिति के अध्यक्ष अमित गोयल सेठ को लगी तो उन्हेांने थैलेसीमिया रोग से पीडि़त मासूम बालिका मुस्कान पाल और उसके परिजनों को धैर्य प्रदान किया और यह अतिदुर्लभ रेयर ब्लड ग्रुप अपने संस्था के सहयोगी मित्र सौरभ गोयल के द्वारा उपलब्ध कराया गया। यहां पीडि़त परिवार ने अपने हाथों से इस रक्त उपलब्धता को लेकर आभार प्रकट किया। 

बताना होगा कि जिला चिकित्सालय में रक्त उपलब्ध कराने को लेकर जय माई मानव सेवा समिति के द्वारा ऐसे मरीज जो रक्त के लिए परेशान होते रहते है उनके बीच स्वयं पहुंचकर उनहें रक्त उपलब्ध कराने का अनुकरणी जनसेवा का कार्य किया जाता है इसी क्रम में यह अतिदुर्लभ रेयर ब्लड ग्रुप संस्था के सहयोगी मित्र सौरभ गोयल का था जिसे उन्होंने दान करते हुए बालिका मुस्कान पाल के लिए जिला चिकित्सालय के रक्तकोष में पहुंचकर डोनेट कर दिया। 

बता दें कि थैलेसिमिया मुस्कान पाल थैलेसिमिया बीमारी से पीडि़त है और मुस्कान को हर 10 से 15 दिन में ब्लड की आवश्यकता होती है जिसकी जिमेदारी समिति के अध्यक्ष अमित गोयल ने ली है जय माई मानव सेवा समिति के द्वारा मुस्कान पाल को 5 साल से ब्लड उपलब्ध कराया जा रहा है और आगे भी हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान रक्तदाता सौरभ गोयल के प्रति किए गए रक्तदान को लेकर जय माई मानव सेवा समिति के द्वारा रक्तबीर के प्रति धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया गया।

No comments: