---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, February 8, 2022

सड़क दुर्घटना में एम्बुलेंस चालक की मौत, बस कंटेनर भिड़ंत में दर्जन भर हुए घायल


शिवपुरी।
मुडखेड़ा के पास सड़क की मरम्मत के चलते ग्वालियर-शिवपुरी फोरलेन हाइवे को वन-वे रखा गया है। वन-वे की वजह से सोमवार को दो सड़क हादसे हो गए। पहले हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई है जबकि दूसरा जख्मी है। वहीं कंटेनर ने बस में कट मार दी, हादसे में आठ यात्री जख्मी हो गए हैं जिनमें तीन गंभीर हैं। सुभाषपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस यूपी के हरदुई में शव छोडऩे गई थी, वापस महाराट्र के शिरडी लौटते वक्त मुडख़ेड़ा टोल प्लाजा से आगे शिवपुरी की ओर वन-वे में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक अनिल बरडे की मौत हो गई है, जबकि राहुल पुत्र मचिंदर गोरे उम्र 29 वर्ष निवासी शिरडी महाराट्र घायल है। वहीं सूत्र सेवा बस क्रमांक एमपी08 पी0518 सोमवार को ग्वालियर से शिवपुरी की ओर आ रही थी। मुडखेड़ा टोल प्लाजा के नजदीक अमर नदी पर मरम्मत कार्य के चलते शिवपुरी की ओर फोरलेन हाइवे को वन-वे किया गया है। गुना की ओर से आ रहे कंटेनर क्रमांक एचआर 55 एफ 8551 ने बस में कट मार दी। हादसे में गंभीर दीक्षा लोधी उम्र 19 वर्ष निवासी नयागांव पिछोर, मोहिनी जैन उम्र 16 वर्ष, संस्कृति भार्गव निवासी नीलगर चौराहा शिवपुरी को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया है, जबकि सामुदायिक अस्पताल सतनवाड़ा में भरोसीलाल रावत उम्र 62 वर्ष निवासी ख्यावदा, नर्मित कौर निवासी सेसई सड़क, कीर्ति पुत्री भागीरथ कुशवाह एसपी कोठी के पीछे शिवपुरी, सौरव सिंह राठौर ग्वालियर, रामस्वरूप जैन नयागांव पिछोर का इलाज किया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जहंा मृतक का शव पीएम के लिए भेज दिया है तो वहीं घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

No comments: