---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, February 8, 2022

कृषक भगवान सिंह ने नवीन पद्धति के अनुसार खेती करके अपनी आय को किया दोगुना


शिवपुरी-
किसानों की आय दोगुनी हो इसके लिए किसानों को कृषि की नई पद्धतियां अपनाने की सलाह दी जाती है। प्रदेश सरकार भी कई योजनाओं के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचा रही है। शिवपुरी के ग्राम सतेरिया निवासी प्रगतिशील युवा किसान भगवान सिंह रावत द्वारा अपनी आय को दोगुना किया है और अपने अनुभवों को कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम.के.भार्गव के साथ साझा किया। कृषक भगवान सिंह रावत ने बताया कि वर्तमान समय में भी कृषकों द्वारा पुराने समय से चली आ रही पद्धति के अनुसार खेती की जा रही है। जिसके तहत किसान गेहूं, चना, सरसों आदि की फसलें करते है। इस पुरानी परम्परागत पद्धति से फसल करने से आय सीमित ही रह जाती है। मैंने इस पुरानी पद्धति को न अपनाकर नवीन पद्धति से खेती की। जिसमें खेत में रूटिन फसलों के साथ-साथ टमाटर, लहसुन, प्याज और साथ में फूलों की खेती भी की। इन फसलों को साथ में करने से मेरी आय लगभग दोगुना से ऊपर है। फसल परिवर्तन के लिए मेरे द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र में जाकर वैज्ञानिकों से जानकारी ली गई। उन्होंने मुझे इस संबंध में समय-समय पर आवश्यक जानकारी दी, जिससे मैं यह सफल प्रयोग कर पाया।

ऐसी बढ़ी कृषक की आय
कृषक भगवान सिंह ने बताया कि 2016-17 में कृषि से मुझे प्रति हेक्टेयर 40 से 50 हजार के आस पास आय हो जाती थी। अब 2021-22 में नवीन प्रयोग करके मेरी आय प्रति हेक्टेयर लगभग 1 लाख से भी ऊपर है। उन्होंने अन्य किसानों से भी अपील की है कि नवीन पद्धति का प्रयोग करके कृषि वैज्ञानिकों से विचार-विमर्श उपरांत अच्छे बीज का चयन कर खेती करें। निश्चित ही इससे आपकी पैदावार दोगुनी होगी। इससे कृषि परंपरागत कृषि ना रहकर लाभ का धंधा बनेगी और किसानों की आय ब?ेगी।

No comments: