---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, February 8, 2022

इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय पूर्व छात्रा सम्मेलन आयोजित हुआ


शिवपुरी-
शहर की एकमात्र कन्या महाविद्यालय स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय (लाल कॉलेज) में पूर्व छात्रा सम्मेलन का आयोजन हर्षोल्लास के वातावरण में गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। महाविद्यालयीन कैरियर मार्गदर्शन इकाई और रागिनी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न इस पूर्व छात्र छात्र सम्मेलन की अध्यक्षता की महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन.के. जैन ने कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. ज्योत्स्ना सक्सेना के संचालन एवं एलुमनी मीट प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ.पल्लवी सक्सेना के कुशल नियोजन में उपस्थित रागिनी फाउंडेशन के आशिफ अफगानी ने उपस्थित छात्राओं को बताया कि उनकी संस्था फॉरेस्ट टूरिस्ट गाइड, सेल्फ डिफेंस और आर्ट्स एंड क्राफ्ट के अंतर्गत प्रशिक्षण देगी तथा प्रशिक्षण पश्चात कुशल छात्राओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी आर्ट्स एंड क्राफ्ट के अंतर्गत माढऩा प्रशिक्षण के लिए श्रीमती वन्दना शिवहरे प्रशिक्षक रहेंगी। 

इसके अतिरिक्त ई-रिक्शा ड्राइविंग कुकिंग एवं अन्य रोजगार परक किसी भी प्रशिक्षण को यदि छात्राएं चाहती हैं तो संस्था रागनी फाउंडेशन के द्वारा छात्राओं के लिए अन्य प्रशिक्षण भी भविष्य में महाविद्यालय में कराए जाएंगे। डॉ. एन.के. जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि छात्राओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जहां वे प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वयं का रोजगार डाल सकते हैं एवं आर्थिक रूप से सक्षम होकर अपना योगदान दे सकते हैं। भूतपूर्व छात्र सम्मेलन में विवेकानंद प्रकोष्ठ के जिला संगठक डॉ.एस.एस.खंडेलवाल, डॉ. एम.एस. राठौर तथा डॉ. रेनू राय ने विषय विशेषज्ञ के रूप में रोजगारोन्मूलक अवसरों की जानकारी प्रदान की। पूर्व छात्र सम्मेलन में महाविद्यालयीन स्टाफ तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।

No comments: