शिवपुरी- अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर डाक कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी 28-29 को दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगें। यहां अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ संभागीय शाखा गुना के संभागीय सचिव सचेन्द्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशन फेडरेशन ऑफ पोस्टल इम्पलॉईज के अखिल भारतीय आह्वान पर गुना डाक संभाग के समस्त कर्मचारी अपनी 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आम हड़ताल में शामिल होंगें।गौरतलब है कि 10 केन्द्रीय श्रमिक संगठनों एवं ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 28 एवं 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। केन्द्र सरकार की जन एवं श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ यह हड़ताल की जा रही है। इस हड़ताल को बैंक सीमा, सामान्य बीमा, बीएसएनएल, आयकर, रक्षा आदि ट्रेड यूनियन शामिल रहेंगी। हड़ताल को सफल बनाने की अपील करने वालों में संघ के संरक्षक आर.के.सोनी, विनोद प्रजापति अध्यक्ष, बी.एम.मिश्रा, सचिव सचेन्द्र तिवारी, बी.एस.कुशवाह, अनंत गोपाल यादव, शिवपुरी एनपी शर्मा, विन्सेंट कुजूर अशोकनगर, आलोक कटियार, गजेन्द्र टांडेल, जीडीएस के प्रांतीय सचिव रामसिंह धाकड़, महेन्द्र सिंह रघुवंशी, एमटीएमस पोस्टमेन के जगदीश राठौर, अंकुर शर्मा आदि डाक कर्मचारियों ने संभाग के समस्त डाक कर्मचारियों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।

No comments:
Post a Comment