कृषि विज्ञान केन्द्र पर किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत किसान मेला आयोजितशिवपुरी-भारत की आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के आयोजन किसान भागीदार प्राथमिकता हमारी अभियान के तहत जिला स्तरीय किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र प्रांगण पिपरसमा पर आत्मा परियोजना शिवपुरी के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्तर पर 731 कृषि विज्ञान केन्द्रों में एक साथ केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा उद्बोधन वर्चुअल मोड में किया गया। उन्होने कहा कि देश में प्राकृतिक खेती को भारत सरकार मिशन मोड में लेकर कार्य करने जा रही है। प्राकृतिक खेती की दशा और दिशा किसानों की भागीदारी से ही तय होगी। केन्द्र पर मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रहलाद भारती उपाध्यक्ष म.प्र. पाठ्य पुस्तक निगम (राज्यमंत्री दर्जा) द्वारा किया गया।
केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.एस.पी. सिंह द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए इस आयोजन की महत्ता के बारे में विस्तार से बतलाया तथा कृषि एवं पशुधन के समन्वय से खेती की लाभकारी तकनीकियों के बारे में जानकारी दी। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा प्राकृतिक खेती के आयामों के बारे में जानकारी दी। कृषि एवं परियोजना संचालक आत्मा उपसंचालक यू.एस.तोमर द्वारा किसान वैज्ञानिक संवाद एवं मेले की महत्ता को बतलाते हुए कृषकों को किसान हितैषी योजनाओं के बारे में बतलाया गया। इसी क्रम में सहायक संचालक उद्यान एस.एस.कुशवाह द्वारा खेती में उद्यानिकी फसलों से लाभ लेने तथा उद्यानिकी की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

मेले में विभिन्न विभागों-कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी, इफको, कृषको इत्यादि के द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाये गये एवं उनके विभाग प्रमुख एवं प्रतिनिधि भी मेले में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पशुपालन विभाग से डॉ.गायत्री कश्यप, डॉ.देवांशु गुप्ता, कृषि अभियांत्रिकी से अंकित सेन, कृषको के प्रतिनिधि राजकुमार यादव, आत्मा के ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक रघुवीर यादव, राहुल शर्मा, सुमित गुप्ता एवं अन्य विभागीय प्रतिनिधिगण एवं सरपंच रातौर महंतराम रावत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में केन्द्र के सभी सहयोगी स्टाफ विजय प्रताप सिंह, कु. आरती बंसल एवं श्रीमती नीतू वर्मा का सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment