मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित, नवीन कार्यकारिणी गठितशिवपुरी-स्वास्थ्य कर्मचारियों के हितों के लिए आवश्यक है सशक्त संगठन और यह तभी संभव है जब हम सभी साथी मिलकर संगठन को सशक्त बनाऐंगें और हरेक कर्मचारी के सुख-दु:ख में शामिल होंगें, इसके साथ ही शासन के द्वारा दी जाने वाली जिम्मेदारियों के अतिरिक्त स्वास्थ्य कर्मचारी संघ को भी अपना समय देकर इसे संगठित बनाने में अपनी महती भूमिका निभाऐं, नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों से यह अपेक्षा है कि वह संगठन के उद्देश्यों को लेकर मिलकर कार्य करें। उक्त बात कही मप्र शासन से मान्यता प्राप्त मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघठन के जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव ने जो स्थानीय होटल ठाटबाट में आयोजित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक के माध्यम से सशक्त संगठन बनाने का आह्वान संगठन की नवीन कार्यकारिणी से कर रहे थे।
इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी का गठन भी किया गया जिसमें सतनबाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अनीता निकुंज, नरवर ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर सिंह चौहान नेत्र सहायक, पिछोर ब्लॉक अध्यक्ष हुसना बानो एएनएम, कोलारस ब्लॉक अध्यक्ष ऊषा जोशी एएनएम, करैरा ब्लॉक अध्यक्ष मधुलता दुबे एएनएम, खनियाधाना ब्लॉक अध्यक्ष पवन भरदेलिया नेत्र सहायक, बदरवास ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पाण्डे एमपीडब्लयू एवं पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में एएनएम वंदना राज को नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण करते हुए स्वागत अभिनंदन किया गया। वहीं नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के साथ चलकर संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रमोद कटारे, शकीला काजी, बृजेन्द्र परिहार, रामस्वरूप श्रीवास्तव, दीपक सोनी, अल्का श्रीवास्तव, विजय अरोरा, आमिर खान, मंजूर खान, वर्षा शर्मा, मंजू डांडे, बैजन्ती वंशकार आदि शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment