---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, May 25, 2022

वरिष्ठ पत्रकार स्व.जयकिशन शर्मा की 12वीं पुण्यतिथि पर पत्रकारिता सम्मान समारोह आज


शिवपुरी-
जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रदेश की पत्रकारिता में भी अपना नाम रोशन करने वाले स्व.श्री जयकिशन शर्मा की 12 वीं पुण्यतिथि आज 26 मई को है। उनके नाम से पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन हर वर्ष की तरह आज 26 मई को उनकी पुण्यतिथि पर शहर के अस्पताल चौरहा स्थित होटल वरुण इन में सुबह 10:30 बजे आयोजित किया जाएगा। स्व. शर्मा की पत्रकारिता एक जुझारूपन एवं कुशल लेखनी के लिए जानी जाती थी। वरिष्ठ पत्रकार स्व. शर्मा का 26 मई 2010 को लम्बी बीमारी के कारण अल्प आयु में निधन हो गया था। उनके पत्रकारिता जीवन की यादों को नियमित रूप से संजोये रखने के लिए उनके पुत्र लालू शर्मा एवं पत्रकारों द्वारा प्रत्येक वर्ष उनकी पुण्य तिथि पर पत्रकारिता सम्मान के साथ सामाजिक एवं कई अनेक आयोजन किए जाते हैं। पत्रकारिता सम्मान समारोह के आयोजन में जनप्रतिनिधि, राजनेता, पत्रकारों के साथ अनेक गणमान्य नागरिक शामिल होगे।

No comments: