---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, May 13, 2022

3 दिन से लापता युवक की मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका


शिवपुरी-
कोलारस थाने के लुकवासा चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम रिजौदा का एक युवक बीते 3 दिनों से लापता था लेकिन तीन दिन बाद उसका मृत शरीर एक लाश के रूप में पुलिस ने बरामद किया। मामले के लेकर पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार रामू परिहार निवासी ग्राम रिजौदी तह. कोलारस जिला शिवपुरी बीते 3 दिनों से घर से लापता है, रामू परिहार के परिजनों का कहना है कि 3 दिन पूर्व रामू खेत से घर जाते ही समय से लापता हो गया था जिसको परिजनों द्वारा सभी जगह तलाश के बाद लुकवासा चौकी पहुंचकर गुमशुदगी कराई गई थी जिसके बाद आज सुबह रिजौदा गांव के बाहर निकले जिसमें सूखे नाले में लाश पाई गई जिसकी पहचान रामू परिहार के रूप में हुई। 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए कोलारस स्वस्थ केंद्र लाया गया जहां पर शव का पीएम करा शव को परिजनों को सौपते हुए मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में परिजनों का कहना है कि जब रामू खेत से होकर जा रहा था तो वह पैदल था लेकिन कुछेक दूर बाद उसे दो लोग अपनी मोटरसाईकिल पर बिठाकर ले गए थे हालांकि वह कौन थे इस बारे में परिजनों ने संदेह जाहिर किया है कि उन्हीं बाईक सवार युवकों ने ही रामू के साथ किसी प्रकार की अनहोनी घटना को अंजाम दिया है। इस घटनाक्रम को लेकर एक ओर जहां परिजनों ने रामू की मौत पर हत्या की आशंका जताई है वहीं फिलहाल पुलिस जांच और पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।

इनका कहना है-
रामू परिहार नामक युवक 3 दिनों से लापता था जिसकी लाश मिली है परिजनों के भी आरोप है लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह सकेंगें, फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है परिजनों के भी बयान लिए जा रहे है।
विजय सिंह यादव
एसडीओपी, कोलारस, जिला शिवपुरी

No comments: