---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, May 13, 2022

सोशल डेमोकेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने मनाया ईद मिलन समारोह, दिया भाईचारे और प्रेम का संदेश


शिवपुरी-
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा ईद मिलान समारोह का आयोजन शहर के साहिब मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। जिसमें एसडीपीआई द्वारा शहर भर के जिम्मेदार एवं प्रतिष्ठित लोगों को कायक्रम में आमंत्रित कर शामिल किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ स्वागत भाषण के साथ जिला कोषाध्यक्ष युसुफ खान ने किया। मंचासीन अतिथियों का पुष्पहार पहना कर स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में सोशल डेमोकेटिक पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा देश एवं जनहित में किए गए कार्यों पर जिलाध्यक्ष आदिल शीबानी ने चर्चा की दौरान प्रकाश डाला और देश के लोकतांत्रिक ढाँचे को सुधारने में पार्टी के योगदानों और रणनीति के बारे में बताते हुए लोगों में असमानता और अन्याय को समाप्त करने तथा न्याय और बंधुत्व के ताने बाने जोड़कर भारत को मजबूत करने की बात कही। तो कर्यक्रम में पधारे हुए मेहमानों ने भी दिल खोल कर सराहना की। वहीं विशेष अतिथि मौलाना आसिफ ने देश प्रेम के सन्धर्व में कुरआन के हवाले से इंसानों को मिट्टी से उत्पन्न बताते हुए मिट्टी से प्रेम को लाजमी बताया, जब लोग इसी मिट्टी से पैदा किये गए हैं और इसी में मिल जाना है तब लोग कैसे और क्यूँ एक दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं? असल में ऐसे लोग अज्ञानी और मूर्ख हैं। 

उन्होंने ईद की मुबारकबाद देते हुए अपने वक्तव्य में बताया आपस में लोगों को एक दुसरे का आदर-सम्मान व एक दूसरे के सुख दुख में शामिल रह कर स्नेह-प्रेम के साथ रहना यही ईद का संदेश है। श्योपुर से पधारे मुख्य अतिथि नजम इकबाल साहब ने एसडीपीआई विचारधारा लोगों तक पहुंचाते हुए देश की अर्थव्यवस्था और आपसी भाईचारे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ये देश जिस तरह से विश्व भर में अनेकता विभिन्नताओं के बावजूद भारतीयता के भाव तथा एकता अखंडता के कारण जाना पहचाना जाता था, सभी धर्म के लोग अपने धर्मिक मान्याताओं व त्योहारों को मिल जुल कर मानते थे, 

तो वहीं आज लोगों में जिस तरह नफरतें फैलाई जा कर उसकी खूबसूरती को खत्म करने की जो गंदी साजिशें की गई है उसे एसडीपीआई कभी कामयाब नहीं होने देगी वो लोकतंत्र को बचाने की बात कहते हुए भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि यदि इस नफरत को मिटा कर पहली सी खुशहाली लाने के लिए हमें अपना सब कुछ लगाना भी पड़े तो यह हमारे लिए सौभाग्य होगा।

No comments: