---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, May 13, 2022

कांग्रेस कमेटी में वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के कैलाश शर्मा बने जिलाध्यक्ष


शिवपुरी-
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशन में कांग्रेस संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों को मजबूत बनाए जाने के उद्देश्य से विभिन्न दायित्व प्रदाय किए जा रहे है। इसी क्रम में शिवपुरी शहर के इन्द्रप्रस्थ नगर निवासी कैलाश शर्मा को मध्यप्रदेश कांग्रेस  कमेटी के वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉएस.पी.एस. तिवारी के द्वारा माननीय कमलनाथ प्रदेशाध्यक्ष की सहमति एवं समस्त प्रकोष्ठ जे.पी.धनौपिया के अनुमोदन उपरांत कांग्रेस नेता कैलाश शर्मा को पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए यह मनोनयन किया गया है। 

इसके साथ ही वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ संगठन ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा से यह अपेक्षा व्यक्त की है कि संगठन को मजबूत बनाए जाने की दृष्टि से 21 सदस्यीय कार्यकारिणी भी बनाई जाकर प्रदेश कार्यालय को शीघ्र भेजी जावे व ब्लॉक स्तर पर भी ब्लॉक अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी में 9 सदस्य जोड़कर कार्यकारिणी का संगठन विस्तार करेंगें। 

अपने इस मनोनयन पर कैलाश शर्मा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस दौरान मनोनयन पर कैलाश शर्मा को वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देने वालों में पूर्व मंत्री एवं विधायक पिछोर केपी सिंह कक्काजू, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चन्द्रशेखर शर्मा चंदूबाबूजी, दंत चिकित्सक डॉ.जी.डी.शर्मा, बी.के.शर्मा ग्वालियर, एम.के.शर्मा ग्वालियर, देवकीनंदन शर्मा, राधेश्याम तिवारी, बालकृष्ण पाण्डे, ओमप्रकाश शर्मा जॉली, कमलकांत देशमुख, अरूण भार्गव, हरिराम मिश्रा, आयुष शर्मा उज्जैन, सुनील शर्मा ग्वालियर, राजकुमार गौड़ सीहोर आदि शामिल है।

No comments: