माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र, ओबीसी वर्ग हितों का ध्यान रखे जाने की रखी मांगशिवपुरी-मध्यप्रदेश में पंचायत एवं नगर निकाय के चुनाव ओबीसी आरक्षण के बगैर हुए तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे, आरक्षण हमारा हक है। यह कहना है अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय समाज जिला शिवपुरी के जिलाध्यक्ष रामकुमार दांगी का जिन्होंने ओबीसी वर्ग को आरक्षण बिना चुनाव को लेकर ऐतराज जताया है साथ ही ओबीसी आरक्षण के साथ चुनाव कराए जाऐं इसे लेकर माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष रामकुमार दांगी ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार जो फैसला आया है हम उसका सम्मान करते हैं लेकिन मध्यप्रदेश शासन द्वारा ओबीसी आरक्षण के लिए जो प्रयास किया गया था उस प्रयास से माननीय उच्च न्यायालय संतुष्ट नहीं हुआ और बगैर ओबीसी आरक्षण के चुनाव कराने के लिए निर्देशित मध्यप्रदेश शासन को किया है और 2 हफ्ते में चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी करने के निर्देश दिए हैं यदि मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण के बगैर पंचायत एवं नगरीय निकाय के चुनाव होते हैं तो पिछड़ा वर्ग के लिए बहुत नुकसान होगा, ऐसी कई सीटें हैं जिन पर पिछड़ा वर्ग के लोग चुनाव लडऩा चाहते है
लेकिन आरक्षण ना होने के कारण वह अपने हक से वंचित रह जाते है इसलिए मध्यप्रदेश शासन से हमारी मांग है कि बगैर ओबीसी आरक्षण के चुनाव ना कराए जाएं और यदि चुनाव कराए जाते हैं तो ओबीसी समाज पंचायत एवं निकाय चुनाव का पुरजोर विरोध करेगी। इसे लेकर पत्र व्यवहार भी माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दांगी समाज की ओर से रामकुमार दांगी ने किया है।

No comments:
Post a Comment