शादी समारोह के दौरान होने वाली घटनाओं से व्यथित होकर संत ने की गुर्जर से अपील कीशिवपुरी- जिले के समस्त गुर्जर समाज के लोगों से चंबल के महान तपस्वी संत हरीगिरी महाराज ने गुर्जर समाज लोगों से कहा है कि शादी समारोह में हर्ष फायर के दौरान आए दिन घटनाएं दुर्घटनाएं हो रही हैं जिसको लेकर महाराज जी द्वारा एक बैठक की गई जिसमें शिवपुरी जिले के गुर्जर समाज के लोग भी उपस्थित हुए और सभी की राय से हर्ष फायर को पूर्ण प्रतिबंध करने पर विचार किया गया सभी के द्वारा महाराज जी को आश्वस्त किया गया
गुर्जर समाज से अपील करते हुए संत हरीगिरि महाराज ने कहा की जिस प्रकार समाज ने पूर्व में दहेज बंदी, मृत्युभोज, पुनर्विवाह, शराबबंदी जैसी कुप्रथाओ को समाप्त कर महाराज जी के वचनों को माना है, उसी प्रकार हर्ष फायर का भी पूर्णत: त्याग करें और हर्ष फायर करने वालों को शादी में ना बुलाया जाए। संत हरीगिरी महाराज ने समाज को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि वैसे मैं किसी को श्राप नहीं दे रहा लेकिन यह बात सच है कि जिस व्यक्ति ने पंच एवं संत के वचनो की अवहेलना की है उसको दंड भुगतना ही पड़ेगा।
अभी तो शुरुआत है अगर आगे भी नहीं माने तो जिस प्रकार शराब से लोग मर रहे हैं उसी प्रकार हर्ष फायर से भी लोग मरेंगे और समाज एक बार फिर घृणा की निगाह से इस संसार में देखा जाएगा। इसलिए मेरी विशेष कर युवाओ से भी करबद्ध प्रार्थना/निवेदन है, कि आप हथियार को अगर रखते भी हैं तो मात्र आत्मरक्षार्थ हेतु उपयोग करें और उसको सुरक्षा की दृष्टि से सभाँल कर रखें। अन्यथा विवाह समारोह में हर्ष फायर करने वालों को उसका परिणाम भुगतना ही होगा।

No comments:
Post a Comment