शिवपुरी/करैरा-करैरा आईटीबीपी स्पोर्ट बैपन ट्रेनिंग स्कूल ने बडे मंगलवार को राम मंदिर पर पूजा अर्चना कर हनुमान जी को प्रसाद लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया। स्पोर्ट बैपन ट्रेनिंग स्कूल उप महानिरीक्षक आनंद पाल सिंह निम्बाडिया ने बताया की उत्तर प्रदेश अबध क्षेत्र की परंपरा के अनुसार जेष्ठ माह के सभी मंगलवारो को बडे मंगलवार के रूप मे माना जाता है इसी परंपरा का अनुसरण करते हुए स्पोर्ट बैपन ट्रेनिंग स्कूल करैरा ने मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया।प्रचलित कथा की है मान्यता
एक प्रचलित मान्यता के अनुसार अवध के नवाब के 1 पुत्र की तबीयत खराब हो गई थी और किसी के कहने के अनुसार उन्होंने उसको हनुमान जी के मंदिर में पुजारी से इस संदर्भ में पूछताछ की तो पुजारी ने कहा कि आप अपने पुत्र को आज रात के लिए यहीं पर छोड़ दीजिए उस रात को नवाब साहब के पुत्र को मंदिर में छोडऩे के बाद उनकी तबीयत ठीक हो गई जो कि नवाब साहब के लिए बहुत ही सुखद अनुभव था अत: उन्होंने इस परंपरा को सजीव बनाए रखने के लिए कभी मंगलवार को लखनऊ क्षेत्र में बड़े मंगलवार को के रूप में मनाने का निश्चय किया और उसी परंपरा को पूरा अवध मंगलवार को बड़े मंगलवार के रूप में मनाता आ रहा है।

No comments:
Post a Comment