---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, May 24, 2022

भाजपा झूठ का तूफान खड़ा करती है, हमें सच्चाई और सिद्वान्तों पर चलना है : डीआरओ बेदप्रकाश


जिला कांग्रेस कमेटी की संगठन चुनाव प्रक्रिया को लेकर बैठक आयोजित

शिवपुरी-कांग्रेस संगठन की चुनाव प्रक्रिया के तहत दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सचिब बेदप्रकाश शर्मा को हाईकमान द्वारा शिवपुरी जिले के पार्टी के पदों के चुनाव हेतु डीआरओ जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस सचिव बेदप्रकाश ने संगठन के पदों पर चुनाव कराने के लिये छत्री रोड़ स्थित होटल सुखसागर में जिले के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

इस अबसर पर उन्होने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा हमेशा झूठ का तूफान खड़ा करती रहती है लेकिन हमें सच्चाई और पार्टी के सिद्वान्तों पर चलकर काम करना है तथा आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर कार्य करना है और हमारे बीच में कोई छोटा बड़ा नहीं है, सब बराबर हैं, हमारी जगह एक दूसरे से बदलती रहतीं हैं। जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा ने मीटिंग का संचालन करते हुये कहा कि हमारा बजूद पार्टी से है, कांग्रेस ने हमको पहचान दी है हमें पार्टी के बिकास कार्यों को जनता को बताते रहना है ताकि भाजपा उन्हें भ्रमित न कर सके, इसके अलाबा कई बक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments: