---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, May 24, 2022

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022: नपा स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर व रिटायर्ड सीएमओ की निगरानी में चलाया गया अभियान


शिवपुरी-
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को लेकर नगर पालिका में नियुक्त स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर गौरव सिंघल व रिटायर्ड सीएमओ गोविन्द भागर्व के निर्देशन में स्थानीय शिव मंदिर टॉकिज, सांई बाबा मंदिर, बस स्टैण्ड सहित अन्य स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। यहां नपा के स्वच्छता निरीक्षक योगेश शर्मा, सफाई दरोगा नारायण वैश्य, सुनील कोड़े, सुनील खरे आदि के द्वारा नपा की स्वच्छता टीम के साथ मिलकर यह अभियान चलाया गया। जिसमें नगर के वार्ड क्रं.12, 27 एवं 37 के प्रमुख स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें नपा के महिला-पुरूष स्वच्छताकर्मियों के द्वारा एक ओर जहां साफ-सफाई की गई तो वहीं स्थानीय लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

वहीं गत दिवस भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष व अग्रवाल फ्रेण्ड्स क्लब अध्यक्ष विकास गोयल के द्वारा भी एमएम हॉस्पिटल के नजदीक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें पूरे लायन चौराहा सहित कलेक्ट्रेट रोड़, पोहरी रोड़, पोलोग्राउण्ड मैदान सहित आसपास क्षेत्रों में स्वच्छता का कार्य किया गया जिसमें लोगों ने भी स्वच्छता को अपनाते हुए अपने हाथों से मौके पर मौजूद गंदगी को कूड़ेदान में डाला गया। इस तरह नपा स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर गौरव सिंघल के द्वारा लोगों को स्वयं जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है ताकि लोग आगे आकर स्वच्छता को अपनाऐं और अधिक से अधिक संख्या में लोग इस स्वच्छता अभियान में भागीदार हो ताकि कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 को सफल बनाया जा सके और नपा टॉप टेन की श्रेणी में शामिल हो।

No comments: