शिवपुरी-हमेशा से चुलबुले और सरल, सहज व्यवहार के रूप में पहचाने जाने वाले नव युवा स्व. रमन अग्रवाल की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर परिजनों के द्वारा अनेकों सेवा कार्य किए गए। जिसमें सर्वप्रथम स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के लिए पूड़ी सब्जी का वितरण किया गया तो वहीं दूसरी ओर अस्पताल में भोजन वितरण पश्चात स्थानीय लुधावली स्थित गौशाला पहुंचकर गौसेवा भी की गई जिसमें स्व.नमन अग्रवाल के जीवन काल को लेकर उनके बड़े भाई मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने संक्षिप्त शब्दों में अपनी बात कही और नमन के व्यवहार को लेकर उसके द्वारा किए गए कार्यों को बताया गया।
इसके साथ ही नमन अग्रवाल की स्मृतियों को संजोने के लिए परिजनों के द्वारा स्थानीय शहीद तात्याटोपे समाधि स्थल पार्क पहुंचकर पौधरोपण भी कया गया। इस दौरान यहां परिजनों में चाचा मनीष अग्रवाल, चाची श्रीमती रीता, मनोज अग्रवाल, श्रीमती अंजू, भाई-बहन इशू, चुलबुल, गुनगुन, राघव, बहन रिंकी गर्ग, भांजी पीहू, बहन खुशी और गौशाला के सभी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में समस्त परिजनों के द्वारा दो मिनिट का मौन धारण कर दिवंगत नमन अग्रवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए स्मरण किया गया।

No comments:
Post a Comment