---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, May 24, 2022

शरीर की स्फूर्ति के लिए रोज करें ऐरोबिक और रखें फिटनेस का ध्यान : कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह


श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के लिए लगाया गया फिटनेस कैंप

शिवपुरी- पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी तो वैसे ही 24 घंटें की होती है इसलिए आवश्यक है पुलिस विभाग में सभी अधिकारी-कर्मचारी अपनी सेहत को फिट बनाए रखने के लिए नियमित रूप से रोज ऐरोबिक करें और अपनी फिटनेस का ध्यान रखें तभी आपमें स्फूर्ति आएगी और अधिक सजगता के साथ काम भी किया जा सकेगा। पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के लिए फिटनेस का यह मूलमंत्र दिया कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने जो स्थानीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर में जिला खेल विभाग द्वारा आयोजित  फिटनेस कैंप के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों को उनकी फिटनेस को लेकर संबोधित कर रहे थे। 

इस दौरान फिटनेस कैंप के शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल भी मौजूद रहे जिन्होंने पुलिस विभाग में कार्यरत तीनों पुलिस थाना कोतवाली, देहात और फिजीकल, यातायत सहित अजाक एवं महिला पुलिसकर्मियों से अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहने का आह्वान किया व नियमित रूप से योग, व्यायाम व ऐरोबिक क्रियाऐं की जाए ताकि हरेक पुलिस कर्मी में चुस्तीफुर्ती बनी रहे। कार्यक्रम में फिटनेस को लेकर जिला खेल अधिकारी डॉ.के.के.खरे के द्वारा भी पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से योग की विभिन्न ध्यान क्रियाओं, रनिंग, एक्सरसाईज व ऐरोबिक को लेकर जानकारी दी गई कि किस प्रकार से शरीर को दुरूस्त बनाया जा सके। 

इस दौरान फिटनेस कैंप के प्रशिक्षक शिशुपाल सिंह रघुवंशी द्वारा कलेक्टर-एसपी सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को ऐरोबिक कराई गई साथ ही कई तरह के व्यायाम भी कराए गए। इसके अलावा श्रीमती सपना शर्मा योग प्रशिक्षक के द्वारा पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के लिए योग करना सिखाया गया। यहां रस्साखींच प्रतियोगिता भी हुई जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

No comments: