---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, May 24, 2022

शौचालय निर्माण किया स्वीकृत लेकिन बने नहीं और राशि कर ली आहरित, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप


शिवपुरी-
जनपद पंचायत पोहरी के ग्राम भिलौड़ी के ग्रामीणजनों दौलतराम धाकड़ ने शिकायत दर्ज कराई कि शौचालय निर्माण स्वीकृत होने के बाद भी निर्माण नहीं किए गए। इसके अलावा पीएम आवास योजना का लाभ भी नहीं मिला है। इन ग्रामीणों ने जनसुनवाई में बताया कि 3-4 बार शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। यहां ग्रामीणों ने मांग की कि हमें पीएम आवास योजना का लाभ दिलाया जाए और अपात्रों को दिए गए उनकी जांच की जाए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में लाखो रूपये का शौचालय के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया है जिसमें कई शौचालय निर्माण के लिए स्वीकृत तो हुए लेकिन बने नहीं हुए और उनकी राशि आहरित कर ली गई। इसके साथ ही पंचायत में कई ऐसे कार्य हुए है जो पूरे ही नहीं हुए है बल्कि कागजों में इन्हें पूर्ण दर्शाया गया है। यहां ग्रामीणजनों ने 1 लाख 64 हजार रूपये भ्रष्टाचार के आरोप ग्रामीणों ने सरपंच-सचिव पर मिलकर लगाए है। दौलतराम धाकड़ ने बताया कि वह तीन साल से सरपंच द्वारा चौकीदार कराई जा रही लेकिन उसे पैसा नहीं दिया जा रहा, मजदूरी का लाभ भी नहीं मिल रहा।

No comments: